News

Bull Attacks Woman: सांड ने किया महिला पर जानलेवा हमला, सींगों पर उठाकर पटका, संभल जिले से दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने;VIDEO

आवारा मवेशियों के हमले काफी बढ़ गए है. कई शहरों से आएं दिन हमले के वीडियो सामने आते है. ऐसी ही एक घटना संभल जिले से सामने आई है. जहांपर घर के बाहर टहल रही एक महिला पर एक सांड ने जानलेवा हमला कर दिया.

Bull Attacks Woman: सांड ने किया महिला पर जानलेवा हमला, सींगों पर उठाकर पटका, संभल जिले से दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने;VIDEO
Credit-(X,@nedricknews)

संभल, उत्तर प्रदेश: आवारा मवेशियों के हमले काफी बढ़ गए है. कई शहरों से आएं दिन हमले के वीडियो सामने आते है. ऐसी ही एक घटना संभल जिले से सामने आई है. जहांपर घर के बाहर टहल रही एक महिला पर एक सांड ने जानलेवा हमला कर दिया. महिला को सांड ने सींगों से उठाकर पटका और नीचे गिरने के बाद भी सींगों से हमला किया. इस दौरान पड़ोसी ने पहुंचकर सांड को भगाया. महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. ये घटना चंदौसी शहर के वाटर बॉक्स के पास हुई. इस घटना में बताया जा रहा है की महिला का एक हाथ टूट गया है और उसे काफी चोटें आई है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: सड़क पर जा रहे शख्स को सांड ने सींग से उछालकर नाली में पटका, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि…

महिला पर सांड ने किया हमला

सांड ने उठाकर पटका

सामने आएं वीडियो में देख सकते है की सांड महिला पर अचानक हमला कर देता है और उसे सींगों से उठाकर पटक देता है और इसके बाद महिला नीचे गिर जाती है. इसके बाद फिर से उसको सींगों से मारता है. इसी दौरान लोग पहुंच जाते है और सांड वहां से भाग जाता है.

घायल महिला हॉस्पिटल में एडमिट

इस दौरान महिला चीख पुकार मचाती है और लोग आकर महिला को बचाते है. इसके बाद महिला उठकर बैठती है. बताया जा रहा है कि महिला को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी सांड की दहशत फैल गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 02:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).