News

Kalyan: मुंबई में तेज बारिश का कहर! मुंबई से सटे कल्याण में 5 से 6 घर हुए ध्वस्त, सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो आया सामने; VIDEO

मुंबई में लगातार कुछ दिनों से बारिश हो रही है. जिसके कारण सड़कों पर तो जलभराव हो ही रहा है. इसके साथ ही घरों के गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी है. भांडुप के बाद अब कल्याण में ऐसा ही हादसा सामने आया है.

Kalyan: मुंबई में तेज बारिश का कहर! मुंबई से सटे कल्याण में 5 से 6 घर हुए ध्वस्त, सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@nextminutenews7)

ठाणे,महाराष्ट्र: मुंबई में लगातार कुछ दिनों से बारिश हो रही है. जिसके कारण सड़कों पर तो जलभराव हो ही रहा है. इसके साथ ही घरों के गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी है. भांडुप के बाद अब कल्याण में ऐसा ही हादसा सामने आया है. कल्याण शहर के कचोरे टेकड़ी पर लगातार बारिश के कारण 5 से 6 घर गिर गए. घरों के गिरने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया. गनीमत रही है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. बताया जा रहा है की ये घटना सुबह के दौरान हुई, जब कुछ घरों के नीचे की मिट्टी सरकने लगी और भरभराते हुए घर गिर गए. इस घटना के कारण और भी कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है.

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nextminutenews7 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर! टेकरी पर बने कई मकान और दीवारें कुछ ही सेकंड में ध्वस्त, देखें VIDEO

कल्याण में गिरे घर

मिट्टी खिसकने से दीवारें ढही

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह की है जब कचोरे टेकड़ी पर बने कुछ मकानों के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिससे घरों की दीवारें गिर गईं. बताया जा रहा है कि लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण यह इलाका पहले से ही कमजोर हो चुका था. इस हादसे में करीब छह से सात घरों को नुकसान पहुंचा है.

हादसे से पहले बाहर आ चुके थे लोग

जैसे ही मिट्टी खिसकने लगी, लोगों को खतरे का आभास हुआ और उन्होंने तुरंत अपने घरों से बाहर निकलकर जान बचाई. इसी कारण किसी की जान नहीं गई. एक घर की पिछली दीवार गिर गई और आसपास की मिट्टी भी तेजी से ढहने लगी.

पहले ही दी गई थी सुचना

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा मानसून की शुरुआत में ही नोटिस देकर लोगों को इन खतरनाक क्षेत्रों से अस्थायी रूप से स्थानांतरित होने की सलाह दी गई थी. खासकर कचोरे टेकड़ी और नेतीवली इलाके के निवासियों को आगाह किया गया था. बावजूद इसके, कई लोगों ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया.

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम का आपातकालीन दल और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर ने बताया कि जिन मकानों का निर्माण तीव्र ढलान और असुरक्षित ज़मीन पर हुआ है, उन्हें गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.इनमें कई अवैध निर्माण शामिल हैं, जो बारिश के मौसम में विशेष रूप से खतरे में रहते हैं.

बारिश में पहाड़ी इलाकों से दूर रहने की अपील

प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से पहाड़ी ढलानों पर बसे अस्थिर घरों से दूर रहने की अपील की है.यदि समय रहते सुरक्षा के कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और भी जानलेवा साबित हो सकती हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).