मुख्य समाचार

सुषमा स्वराज ने लताड़ा तो बौखलाए PAK के विदेश मंत्री, अमेरिका से मांगी मदद और कश्मीर को लेकर कहा...

Bhasha

कुरैशी ने अमेरिकी कांग्रेस द्वारा मुहैया कराए जाने वाले धन से चलने वाले शीर्ष थिंक टैंक यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जब हमने अमेरिका से वार्ता में भूमिका निभाने के लिए कहा--- तो हमने क्यों कहा? सिर्फ इसलिए कि हमारे बीच द्विपक्षीय वार्ता बंद है.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 13 अरब रूपये की इस हाइटेक लिमोजिन कार में करते है सफ़र, जानें खासियत

Manoj Pandey

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से दो दिन के भारत दौरे पर हैं. पुतिन 4 और 5 अक्टूबर को वे भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे. इस दौरान पुतिन आज पीएम आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

डॉलर के मुकाबले जारी है रुपये की गिरावट, शेयर बाजार में भी हाहाकार

Abdul Kadir

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 09.45 बजे 499.12 अंकों की गिरावट के साथ 35476.51 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 155.75 अंकों की कमजोरी के साथ 10,702.50 पर कारोबार करते देखे गए

राजकोट टेस्ट, India Vs WI: भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

IANS

शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं. शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था. शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था. उन्हें इसी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने का मौका मिला है.

Video: कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय-रानी मुखर्जी ने बीती बातें भुलाकर एक दूसरे को लगाया गले

Akash Jaiswal

कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन ने रानी मुखर्जी को सभी के सामने गले से लगा लिया

केरल पर फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट, सीएम ने कहा-सतर्क रहें

Vandana Semwal

केरल सरकार द्वारा भारी बारिश और चक्रवातीय तूफान की संभावना के चलते तीन जिलों में रविववार (7 अक्टूबर) को रेड अलर्ट घोषित किया है. मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कम दबाव के कारण अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में तूफान या चक्रवात आ सकता है.

ट्रंप ने भारतीय अमेरिकी महिला को दी अहम जिम्मेदारी, भारत को हो सकता है फायदा

Bhasha

ट्रंप ने पिछले सप्ताह परमाणु ऊर्जा नवोन्मेष क्षमताएं अधिनियम पर हस्ताक्षर किया था. यह अमेरिका में आधुनिक रिएक्टरों के विकास में तेजी लाएगा.

जेसिका लाल, तंदूर कांड और प्रियदर्शनी मट्टू के हत्यारों के लिए आज अहम दिन, पूरे देश की टिकी हैं निगाहें

Subhash Yadav

जेसिका लाल हत्याकांड में सजा काट रहे मनु शर्मा और तंदूर कांड में सजा काट रहे सुशील शर्मा का नाम इन कैदियों की लिस्ट में पहले से शामिल था. इस लिस्ट में नया नाम प्रियदर्शनी मट्टू हत्याकांड में सजा काट रहे संतोष सिंह का भी शामिल किया गया है.

भारत पहली बार आज 7 रोहिंग्याओं को वापस भेजेगा म्यांमार, रोकने के लिए SC में याचिका दायर

Manoj Pandey

बता दें कि केन्द्र सरकार को सात रोहिंग्या लोगों को म्यांमार वापस भेजने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक नई याचिका दायर की गई थी. वहीं इस मसले पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ कहा था कि वह आवेदन पर विचार करने के बाद ही इस मामले की तुरंत सुनवाई पर फैसला देगी

Troll: कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन में करण जौहर, रानी मुखर्जी को हंसता देखकर भड़के ट्विटर यूजर्स   

Akash Jaiswal

कृष्णा राज कपूर का हाल ही में निधन हो गया जिसके चलते कपूर परिवार में दुख के बादल छाए हुए हैं

इस वजह से बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बंद की अपनी 51 शाखाएं, खाताधारकों को जारी किए निर्देश

Vandana Semwal

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी 51 शाखाओं को बंद करने का ऐलान किया है. सरकारी बैंक के पुणे मुख्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि जिन ब्रांचों को बंद किया जा रहा है वे सभी शहरी क्षेत्रों में हैं.

Ind vs WI: राजकोट में यह युवा खिलाड़ी करेगा डेब्यू, सचिन-द्रविड़ से सीखे क्रिकेट के गुर

Abdul Kadir

भारत ने अपनी परंपरा को तोड़ते हुए मैच से एक दिन पहले 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. अब देखना यह होगा कि कोहली किस एक खिलाड़ी को बाहर करते हैं.

एक दिन की राहत के बाद आज फिर बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये, मुंबई में डीजल 80 के पार

Manoj Pandey

पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है. कच्चे तेल का दाम 83 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था

तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने भेजा लीगल नोटिस, पढ़ें उनका ये स्टेटमेंट

Akash Jaiswal

तनुश्री दत्ता ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री का लीगल नोटिस मिल गया है

रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज से दो दिन के भारत दौरे पर, 37 हजार करोड़ रुपये की S-400 डील होगी फाइनल

Subhash Yadav

क्रेमलिन के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच भारत-रूस संबंधों और साझेदारी को लेकर गंभीर विमर्श होगा.' क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने अपनी रिलीज में यह भी बताया कि 'दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय के अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भीवार्ता होगी.'

व्हाट्सएप पर अब देखिए यूट्यूब, फेसबुक ओर इंस्टाग्राम वीडियोज! एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए आया PiP Mode

Dinesh Dubey

व्हॉट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए एक बहुत ही खास फीचर लांच किया है. बीटा मोड में उपलब्ध इस फीचर के आने के बाद यूज़र्स का वीडियो देखने का अंदाज बदल जाएगा. बता दें कि व्हॉट्सऐप अपने आईओएस यूजर्स के लिए यह फीचर पहले ही लांच कर चुका है.

The Journey of Karma Trailer: पूनम पांडे ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, शक्ति कपूर के साथ कर रही हैं रोमांस, देखें Video

Priyanshu Idnani

हाल ही में फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म से शक्ति कपूर बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं. साथ ही इस फिल्म में उनके साथ पूनम पांडे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी

कांग्रेस ने नहीं छोड़ी मायावती से गठबंधन की आस, कहा- ‘कपड़े में सिलवटें हैं तो बैठकर दूर कर लेंगे’

Dinesh Dubey

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती द्वारा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में गठबंधन से इंकार करने के बाद कांग्रेस ने जवाब दिया है. कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि बसपा के साथ किसी भी मनमुटाव को बैठक कर दूर किया जा सकता है.

ऋषि कपूर को हुआ कैंसर ? भाई रणधीर कपूर ने बताई सच्चाई

Priyanshu Idnani

कुछ देर पहले ऐसी खबर सामने आई कि अभिनेता ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है. अब ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने इस खबर की सच्चाई के बारे में बताया है

कुलभूषण जाधव मामला: ICJ में 18 फरवरी से शुरू होगी सुनवाई

Bhasha

पाक की जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) अगले साल 18 से 21 फरवरी को सार्वजनिक सुनवाई करेगा. संयुक्त राष्ट्र की प्रधान न्याय इकाई ने बुधवार को यहां इस संबंध में एक बयान जारी किया.

Categories