राजकोट टेस्ट, India Vs WI: भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं. शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था. शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था. उन्हें इसी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने का मौका मिला है.

कप्तान कोहली (Photo Credit: PTI)

राजकोट. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान जेसन होल्डर टखने में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह क्रैग ब्रैथवेट टीम की कप्तानी कर रहे हैं. भारत ने एक दिन पहले ही अपने अंतिम-12 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी थी जिसमें मुंबई के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को पदार्पण का मौका दिया है. वहीं 12 खिलाड़ियों की सूची में से शार्दूल ठाकुर को बाहर जाना पड़ा है. शॉ भारत की तरफ से टेस्ट कैप पहनने वाले 293वें खिलाडी हैं.

शॉ 14 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में आ रहे हैं. शॉ की कप्तानी में ही भारत ने इसी साल अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था. शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था. उन्हें इसी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण करने का मौका मिला है. यह भी पढ़े-Ind vs WI: राजकोट में यह युवा खिलाड़ी करेगा डेब्यू, सचिन-द्रविड़ से सीखे क्रिकेट के गुर

कोहली ने तीन स्पिनरों के साथ खेलने का फैसला किया है और इसलिए कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन को टीम में चुना है.

वेस्टइंडीज के लिए सुनील अम्बीरस और शेरमन लुइस टेस्ट पदार्पण कर रहे है.

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), अंजिक्य रहाणे (उपकप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव.

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), केरन पावेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायेर, शॉन डॉवरिच (विकेटकीपर), कीमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शेरमन लुइस, शेनन गैब्रिएल, रोस्ट चेज और सुनील अम्ब्रोस.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड