मुख्य समाचार
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: बीजेपी को चुनौती देने के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व की रह पर राहुल गांधी, उज्जैन में महाकाल के मंदिर में करेंगे पूजा
lyadminराहुल उसी दिन धार में और खरगोन में आम सभाओं को संबोधित करेंगे. वह शाम 4.50 बजे महू पहुंचकर वहां अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और महू में ही नया दशहरा मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे
रिक्शाचालक के खाते में आया 3 अरब रुपया, देखते ही हुआ बेहोश- पत्नी हुई बीमार
Bhashaअपनी बेटी के लिए 300 रूपये में घिसी हुई टायर वाली एक साइकिल खरीदने के लिए साल भर पैसे जमा करने वाला एक रिक्शा चालक अपने बैंक खाते से तीन अरब रूपये (पाकिस्तानी मुद्रा) का हस्तांतरण हुआ देख कर दंग रह गया. वह अपने इस खाते का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: नव मतदाता टाउनहॉल कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की बढ़ी मुसीबत, कांग्रेस करेगी शिकायत
Bhashaयहां रविन्द्र भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के यूनिफॉर्म में आने पर कांग्रेस ने आपत्ति उठाई है और इसकी शिकायत सोमवार को निर्वाचन आयोग से करने के लिए कहा है.
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने इतने करोड़ में तय किया RK Studios का सौदा? ये रही डिटेल्स
Akash Jaiswalगोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई स्थित राज कपूर के मशहूर आरके स्टूडियोज को काफी बड़ी रकम देकर खरीद ली है और अब इसपर ये काम होने जा रहा है
पाकिस्तान में 15 साल की सिख लड़की से एंबुलेंस में रेप, दो किलोमीटर दूर फेंका
Manoj Pandeyखबरों के मुताबिक किशोरी के बारे में कहा जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है. वह ननकाना साहिब शहर में स्थित एक गुरुद्वारे से शनिवार को लापता हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी
अयोध्या जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज से शुरू होगी सुनवाई
Manoj Pandeyशीर्ष अदालत ने 27 सितंबर को 1994 के अपने उस फैसले पर पुनर्विचार के मुद्दे को पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ को सौंपने से इंकार कर दिया था जिसमें कहा गया था कि ‘मस्जिद इस्लाम का अनिवार्य अंग नहीं’ है
प्रवीण तोगड़िया ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, कांग्रेस को भी नहीं बख्शा
Bhashaकिसान यात्रा के संदर्भ में भोपाल आये तोगड़िया ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘देश में तीन लाख 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की. यह 25 वर्षों में सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ है.’’
तेल के दाम में लगातार बारहवें दिन गिरावट, पेट्रोल 30 तो डीजल 20 पैसे हुआ सस्ता
Vandana Semwalपेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट से आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है. सोमवार को तेल कंपनियों ने लगातार बारहवें दिन तेल के दामों में कटौती की. सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 30 पैसे और डीजल पर 20 पैसे की छूट दी.
ब्रेस्ट कैंसर के चलते अर्जुन रामपाल की मां का निधन, अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स
Akash Jaiswalये बेहद दुख की बात है कि अर्जुन रामपाल की मां की अंतिम यात्रा में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके बेहद ही कम दोस्त और यार पहुंचे
इंडोनेशिया: जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रहा विमान क्रैश, 188 यात्री थे सवार
Vandana Semwalसोमवार सुबह लायन एयर पैसेंजर का एक विमान जकार्ता से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया. यह विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रहा था, उड़ान भरने के करीब 13 मिनट बाद से ही विमान गायब है.
कमल हसन का बयान : मेरी पार्टी तमिलनाडु उपचुनाव लड़ सकती है
Bhashaअभिनेता से नेता बने कमल हसन ने कहा है कि उनकी पार्टी एमएनएम 20 सीटों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित हो जाने के बाद चुनाव लड़ने के बारे में अंतिम फैसला करेगी. इनमें 18 ऐसी सीटें हैं जो विधायकों को अयोग्य ठहराये जाने से खाली हुई हैं
श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल
Bhashaश्रीलंका में उत्पन्न राजनीतिक संकट ने उस समय विकृत रूप ले लिया जब रविवार को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के विश्वस्त और पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन राणातुंगा के अंगरक्षकों ने नव नियुक्त प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों पर पांच चक्र गोलियां चलायी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
थरूर के बिच्छू वाले बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- 'पीएम मोदी का नहीं, करोड़ों हिंदुओं और भगवान शिव का अपमान है
Vandana Semwalगिरिराज सिंह ने थरूर के बयान की आलोचना करते हुए कहा कांग्रेस अब बयानबाजी की सीमा पार कर चुकी है. थरुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी कर उनका नहीं भगवान शिव और करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है.
साइबेरिया में महिला ने किया पूर्व पति पर हमला, फिर सेल्फी लेकर दोस्तों को भेजी खून से लथपथ तस्वीरें
Nizamuddin Shaikhसाइबेरिया में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जिस खबर को सुनकर आप कुछ समय के लिए हैरान रह जाएंगे. दरअसल घटना कुछ इस तरह से है. साइबेरिया में रहने वाली एक महिला ने अपने पूर्व पति को चाकू से हमला कर दिया. और खून से लथपथ होने के बाद उसके साथ सेल्फी लेकर दोस्तों को भेज दी.
जम्मू-कश्मीर: छुट्टी मनाने घर जा रहे इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, आतंकियों ने गोलियों से किया छलनी, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Vandana Semwalदक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने रविवार को सीआईडी के एक अधिकारी का अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारी का गोलियों से छलनी शव नाले के पास से बरामद किया गया.
हैदराबाद में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- राहुल को नहीं देंगे साढ़े चार सालों का हिसाब, मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री
Vandana Semwalतेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान शुरू हो गया है. रविवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हैदराबाद में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका. शाह के कहा कि 2019 चुनाव के नतीजे निश्चित हैं. हम बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएंगे.
इसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर BJP में हुए शामिल, शाह की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
Nizamuddin Shaikhइसरो के पूर्व प्रमुख माधवन नायर ने अपने जिंदगी का आज दूसरी पारी की शुरुआत किया है. उन्होंने आज केरल के त्रिवेंद्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की
थरूर के बिच्छू और शिवलिंग वाले बयान पर बीजेपी का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने कहा- शिव भक्त राहुल गांधी दें जवाब
Vandana Semwalथरूर की आपत्तिजनक टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. प्रसाद ने कहा "राहुल गांधी खुद को शिवभक्त होने का दावा करते हैं, कृपया वह थरूर के शिव पर दिए हुए बयान पर माफी मांगें."
झांसी: नन्ही बेटी के साथ महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर हुई वायरल, बदले में DGP से मिला ये इनाम
Nizamuddin Shaikhउत्तर प्रदेश के झांसी से एक महिला कॉन्स्टेबल की एक ऐसा तस्वीर वायरल हुआ है. जो एक मां का फर्ज निभाने के साथ -साथ पूरी शिद्दत से अपनी ड्यूटी निभा रही है. इस महिला का नामा है अर्चना जयंत जो अपने 6 महीने के बच्ची के साथ पुलिस स्टेशान में ड्यूटी करते हुए दिख रही है. इस महिला की तस्वीर किसी तरह से वायरल हो गई है.
बिहार: बेखौफ अपराधियों का आतंक, नालंदा में प्रोफेसर की तो दरभंगा में कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या
Vandana Semwalबीते 24 घंटो में बिहार में अपराध अपने चरम पर दिखा. इस बीच यहां कई बड़ी वारदातें हुई. नालंदा में रविवार सुबह एक प्रोफेसर की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई तो वहीं शनिवार रात दरभंगा में डॉक्टर के क्लीनिक में एक कंपाउंडर की भी हत्या कर दी गई.