मुख्य समाचार

IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 224 रनों के विशाल अंतर से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

IANS

भारत ने सोमवार को यहां ब्रेब्रॉन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा था.

J&K: भारतीय जवानों ने LoC पार पाकिस्तानी सेना के ठिकानों पर किया बड़ा हमला, तबाह किए कई लॉन्चिंग पैड

Anita Ram

भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पार यानी पीओके में स्थित पाकिस्तानी ठिकानों पर जोरदार हमला किया है. दरअसल, लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने मुंहतोड़ कार्रवाई करते हुए पाक सेना के कई ठिकानों पर हमला किया है. ये हमला पुंछ जिले के मेंढ़र सेक्टर में हुआ है.

श्रीलंका में सियासी घमासान जारी, पुलिस ने पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को किया गिरफ्तार

Bhasha

श्रीलंका में उत्पन्न राजनीतिक संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं सोमवार को श्रीलंका पुलिस ने श्रीलंका के बर्खास्त पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा को गिरफ्तार कर लिया है.

यूपी: बरेली रेलवे स्टेशन पर सेल्स टैक्स का बड़ा छापा, ड्राइवर इंजन और बोगी लेकर भागा

Nizamuddin Shaikh

मामला कुछ इस तरह से है. सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन से टैक्स चोरी का माल आ रहा था. इस सूचना के बाद जब सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों ने स्टेशन पर छापा मारा तो ट्रेन के ड्राइवर ने इंजन के साथ पार्सल बोगी को लेकर भाग गया.

राहुल गांधी की वेशभूषा पर बीजेपी ने उठाए सवाल, कहा-जनेऊ धारण करते हैं तो अपना गोत्र बताएं

Anita Ram

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल की वेशभूषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल हिंदुओं को भ्रमित करने के लिए शर्ट के ऊपर जनेऊ पहनने की कोशिश कर रहे हैं. राहुल अपने आप को लोगों के सामने जनेऊधारी ब्राह्मण के रूप में पेश करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन हम उनसे मांग करते हैं कि अगर वो जनेऊ धारण करते हैं तो अपना गोत्र बताएं.

किंग्स इलेवन पंजाब के कोच बने माइक हेसन, जून में न्यूजीलैंड के कोच पद से दिया था इस्तीफा 

Bhasha

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने दो साल के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. बता दें कि हेसन ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग की जगह लेंगे.

SC का बड़ा फैसला: NCR में 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर लगाई रोक

Bhasha

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों के परिचालन पर सोमवार को प्रतिबंध लगाते हुये परिवहन विभाग को यह घोषणा करने का निर्देश दिया कि यदि ऐसे वाहन चलते पायें जायें तो उन्हें जब्त कर लिया जायेगा

कलयुगी पिता कर रहा था अपनी जुड़वा बेटियों का सौदा, भनक लगते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

IANS

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पुलिस ने अपनी जुड़वा मासूम बेटियों का सौदा करने वाले एक कलयुगी पिता को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इस जिले के रामचंद्रपुर भादुरिया इलाके में एक शख्स अपनी दो महीने की जुड़वा बेटियों को 1.8 लाख रुपये में बेच दिया था.

राम मंदिर विवाद पर बोली शिवसेना, कहा- इस मामले में अदालत कुछ नहीं करेगी

Bhasha

भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रही शिवसेना ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर मामले में अदालतें कुछ नहीं करेंगी. शिवसेना नेता संजय राउत ने यह बात तब कही जब उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई जनवरी में उचित पीठ द्वारा किया जाना तय किया

तनाव मुक्त होना है तो रोना सीख लीजिए, जानिए इससे होने वाले सेहतमंद फायदे

Anita Ram

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि खुलकर हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन हकीकत तो यह भी है कि फूट-फूट कर रोना भी सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है. रोने से सेहत को उतना ही फायदा होता है, जितना हंसने से होता है.

IND vs WI: भारत ने विंडीज के सामने रखी 378 रनों की चुनौती

IANS

भारत ने यहां ब्रेबॉन स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

Dhanteras 2018: बिना किसी को बताए धनतेरस पर खरीद लाएं ये 5 चीजें, आर्थिक परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Anita Ram

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिनकी खरीददारी धनतेरस के दिन करने से दुर्भाग्य और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं. कहा जाता है कि गुपचुप तरीके से इन चीजों को खरीदकर घर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साल भर पैसों की कोई किल्लत नहीं होती है.

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश: भारतीय पायलट भव्‍य सुनेजा उड़ा रहे थे विमान, 189 लोग थे सवार

Bhasha

सोमवार को 188 यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गये इंडोनेशियाई विमान लॉयन एयर के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा थे

ओवैसी की PM मोदी को चुनौती, कहा- 56 इंच का सीना है तो अयोध्या पर अध्यादेश लाकर दिखाए सरकार

Vandana Semwal

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को अध्यादेश लाने की चुनौती दे दी है. ओवैसी ने कहा कि सरकार मंदिर निर्माण के लिए अध्‍यादेश लाकर दिखाए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि 56 इंच का सीना है तो अध्यादेश लेकर आएं.

अमृतसर ट्रेन हादसाः HC में दायर याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा लोग खुद ट्रैक पर थे खड़े, तो नवजोत कौर जिम्मेदार कैसे

Nizamuddin Shaikh

अमृतसर रेल हादसे को लेकर सीबीआई जांच की मांग को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस याचिका पर कोर्ट सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

बिहार में बन रहे सियासी समीकरण पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, टेंशन में राहुल-तेजस्वी

Bhasha

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में एकजुट रहेगा और विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को राज्य में ‘‘सम्मानजनक संख्या’’ में सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

महाकाल के दरबार में राहुल गांधी ने टेका माथा, कहा- 10 दिनों में होगी किसानों की कर्ज माफी, नहीं तो 11वें दिन चेंज हो जाएगा कांग्रेस का CM

Manoj Pandey

सूबे की सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गोलियां चलाते हैं और उन्हें जले में डाल देते हैं. उन्होंने कहा आपने आर्म फोर्स के लिए क्या किया, पंचायती राज को खत्म कर दिया, जम्मू कश्मीर को जला दिया और आतंकियों के लिए दरवाजा खोल दिया है

बांग्लादेश: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को 7 साल की सजा, भ्रष्टाचार का था मामला

IANS

फैसले के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री और तीनों दोषियों पर 10 लाख टका का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में इन्हें छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी

श्रीलंका में हिंसक हुआ सियासी संकट, जानें पूरा मामला और भारत पर क्या होगा इसका असर

Vandana Semwal

श्रीलंका में इन दिनों सियासी संकट छाया हुआ है. श्रींलका की राजनीति में इस कदर उथलपुथल हुई कि इससे पूरे देश का माहौल गरमा गया है. यह संकट तब सार्वजनिक हुआ जब शुक्रवार को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने यूएनपी नेता और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया

अयोध्या विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज, कहा- हिंदुओं का सब्र टूटा तो कुछ भी हो सकता है

Nizamuddin Shaikh

इस बीच अयोध्या विवाद मामले में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक विवादित बयान आया है. गिरिराज का कहना है कि राम मंदिर निर्माण मामले में अब हिंदुआ का सब्र का का बांध टूट रहा है. ऐसे में मुझे भय है कि इसका परिणाम क्या होगा.

Categories