IND vs WI: भारत ने विंडीज के सामने रखी 378 रनों की चुनौती

भारत ने यहां ब्रेबॉन स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

भारतीय खिलाड़ी (Photo Credits IANS)

मुंबई: भारत ने यहां ब्रेबॉन स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू का अहम योगदान रहा. रोहित ने 137 गेंदों में 20 चौके और चार छक्कों की मदद से 162 रनों की पारी खेली.

वहीं रायडू ने 81 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाते हुए 100 रन बनाए। रोहित का यह वनडे करियर का 21वां शतक है जबकि रायडू का तीसरा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी की. यह भी पढ़े: Ind vs WI: चौथे वनडे में टीम इंडिया के लिए ये दिग्गज खिलाड़ी उतर सकते हैं मैदान में

अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 15 गेंदों में दो चौके मार 23 रन बनाए। केदार जाधव 16 और रवींद्र जडेजा ने सात रन बनाकर नाबाद रहे. विंडीज के लिए कीमर रोच ने दो विकेट अपने नाम किए. एशले नर्स और कीमो पॉल को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

RCB vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें