IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 224 रनों के विशाल अंतर से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने सोमवार को यहां ब्रेब्रॉन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा था.

टीम इंडिया (Photo: IANS)

मुंबई: भारत ने सोमवार को यहां ब्रेब्रॉन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 224 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा था. विंडीज की टीम इस विशाल लक्ष्य के सामने ताश के पत्तों की तरह विखर गई और 36.2 ओवरों में 153 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई. यह भारत की वनडे में रनों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है.

भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में रोहित शर्मा और अंबाती रायडू का अहम योगदान रहा. रोहित ने 137 गेंदों में 20 चौके और चार छक्कों की मदद से 162 रनों की पारी खेली. वहीं रायडू ने 81 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाते हुए 100 रन बनाए। रोहित का यह वनडे करियर का 21वां शतक है जबकि रायडू का तीसरा. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 211 रनों की साझेदारी की. अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 15 गेंदों में दो चौके मार 23 रन बनाए. यह भी पढ़े: Ind vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत को 44 रनों से हराया, कोहली ने जमाया शतक

केदार जाधव 16 और रवींद्र जडेजा ने सात रन बनाकर नाबाद रहे. विंडीज के लिए कीमर रोच ने दो विकेट अपने नाम किए। एशले नर्स और कीमो पॉल को एक-एक सफलता मिली. विशाल लक्ष्य सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एक-एक कर ढेर होते चले गए. उसके लिए सबसे ज्यादा नाबाद 54 रन कप्तान जेसन होल्डर ने बनाए. भारत के लिए खलील अहमद और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली। दो खिलाड़ी रन आउट हुए.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट