मुख्य समाचार

Live Cricket Streaming and Score Pakistan Super League 2019: पाकिस्तान सुपर लीग 2019 के सभी मैच को आप यहां देख सकते हैं लाइव

Rakesh Singh

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के चौथे सीजन का शुरुआत 14 फरवरी से हो चूका है. इस बार इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. बता दें कि T20 की इस रोमांचक लीग में कुल 30 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे.

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सिद्धू का बड़ा बयान, कहा- आतंकवाद का कोई देश नहीं होता

Vandana Semwal

सिद्धू ने कहा कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता. आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता. उनकी कोई जात नहीं होती. सिद्धू ने कहा कि मारना हमेशा हल नहीं होता है. सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले को कायरतापूर्ण करार दिया और इस घटना की निंदा की. उन्‍होंने कहा कि जो भी लोग इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रतीक बब्बर ने शेयर की पत्नी सान्या सागर की टॉपलेस फोटो, पिछले महीने हुई थी शादी

Priyanshu Idnani

कल दुनियाभर में प्रेमी जोड़ों ने वैलेंटाइन्स डे मनाया. बॉलीवुड सेलेबस ने भी इस दिन को शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. कई सितारों ने सोशल मीडिया प्यार भारी तस्वीरें शेयर की हैं

RRB ALP Answer Key CBT 2: परीक्षा की आंसर-की जारी

Rohit Kumar

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ALP और टेक्नीशियन भर्ती के लिए इस साल जनवरी और फरवरी महीने में दूसरे स्टेज की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया था.

पुलवामा आतंकी हमला: शहीद जवानों के परिजनों को है आपकी मदद की जरुरत, 'भारत के वीर' ऐप या bharatkeveer.gov.in पर जाकर ऐसे करें सहायता

Abdul Kadir

इसके लांच के बाद से इस साल 2 फरवरी तक इसमें CRPF के 205 शहीदों को शामिल किया जा चुका है और अब तक इसके कोष और शहीदों के परिजनों को 45.32 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.

Train 18: देश की सबसे तेज ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Rohit Kumar

वंदे भारत एक्सप्रेस से 17 फरवरी से यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई.

तमिलनाडु: जाति-धर्म के बंधन से आजाद हुई यह महिला, सरकार ने उसे दिया 'नो कास्ट- नो रिलिजन' सर्टिफिकेट

Anita Ram

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में रहने वाली स्नेहा नाम की महिला वैसे तो पेशे से एक वकील है, लेकिन अब उसे आधिकारिक तौर पर 'नो कास्ट-नो रिलिजन' सर्टिफिकेट मिल गया है. जिसके बाद अब स्नेहा को किसी भी सरकारी दस्तावेज में जाति बताने या उसका प्रमाण पत्र लगाने की जरूरत नहीं है.

हिमाचल प्रदेश: शिमला-मनाली में हुई हल्की बर्फबारी और बारिश, मौसम हुआ सुहाना

IANS

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला में शुक्रवार को बारिश हुई और पर्यटक स्थल मनाली में छह सेंटीमीटर की सामान्य बर्फबारी हुई...

पुलवामा आतंकी हमला: यूपी के 12 जवान शहीद, योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, परिजनों को 25-25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देंगे

Manoj Pandey

पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यह हमला गुरुवार 3.15 बजे हुआथा. जैश-ए-मुहम्मद (जेईएम) के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी एसयूवी सीआरपीएफ की बस से टकरा दी और उसमें विस्फोट कर दिया. जम्मू-कश्मीर में 1989 में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद से यह सबसे भयावह आतंकी हमला है.

पुडुचेरी: सीएम नारायणसामी का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी, मोटी चादर पर कंबल के साथ सड़क पर सोए

IANS

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके पांच मंत्रियों का उपराज्यपाल किरण बेदी के आधिकारिक आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है....

पुलवामा आतंकी हमले पर बोले अरुण जेटली, कहा- पाकिस्तान अब नहीं रहा 'मोस्ट फेवर्ड नेशन'

IANS

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) को दिया गया 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा वापस ले लिया गया है....

पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रमोशनल ट्वीट कर फसें कप्तान विराट कोहली, लोगों ने लगाई क्लास

Rakesh Singh

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में एक प्रमोशनल ट्वीट किया था. इस ट्वीट को लेकर फैंस ने उन पर निशाना साधा और जवानों की शहादत के बीच प्रमोशनल ट्वीट के लिए खरी-खोटी सुनाई.

जोया अख्तर की 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Priyanshu Idnani

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' (Gully Boy) बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं. फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. दर्शक भी इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं.

पुलवामा अटैक: राहुल गांधी ने कहा- यह हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला, हम जवानों और सरकार के साथ, देश को कोई बांट नहीं सकता

Vandana Semwal

राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा में हुआ आतंकी हमला देश की आत्मा पर हमला है. राहुल ने आगे कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे जवानों और देश की सरकार के साथ खड़े हैं.

'फ्लिपकार्ट TV डेज' सेल: इन स्मार्ट टीवी पर मिलेगी बंपर छूट

Team Latestly

अगर आप बंपर डिस्काउंट पर नया स्मार्ट टीवी खरीदने की तलाश मे हैं तो आपके लिए खुश खबरी है. जी हां, फ्लिपकार्ट ने 'फ्लिपकार्ट TV डेज' सेल का आगाज हो चुका है.

इंतजार खत्म, भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 7

Team Latestly

लंबे समय बाद इस मोस्ट अवेटड स्मार्टफोन के लॉन्च होने का समय आखिर आ ही गया. दरअसल, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने Redmi Note 7 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर तारीख का ऐलान कर दिया है.

PUBG खेलने की लत का शिकार शख्स का कारनामा, बहन के मंगेतर को मारा चाकू

Rohit Kumar

मुंबई में एक शख्स ने छोटी सी बात पर अपनी बहन के मंगेतर को चाकू मार घायल कर दिया.

फिल्म 'टोटल धमाल' का हिस्सा न हो पाने पर आशीष चौधरी ने जताई निराशा, ट्विट्ट कर कही यह बात

IANS

धमाल (Dhamaal) फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता आशीष चौधरी (Aashish Chaudhary) का कहना है कि 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) शीर्षक वाली तीसरी फिल्म का हिस्सा न होने को पचा पाना उनके लिए बहुत मुश्किल है.

बड़े और आकर्षक स्तन पाने के लिए महिलाएं रोजाना पीएं Coconut Milk, चीन की एक कंपनी ने किया हैरान करने वाला दावा

Team Latestly

चीन की एक कंपनी ने दावा किया है कि नारियल का दूध यानी कोकोनट मिल्क पीने से महिलाओं के स्तन आसानी से बड़े और आकर्षक हो सकते हैं. हैनान बेस्ड एक पेय ब्रांड अपने नए विज्ञापन के जरिए ग्राहकों को लुभाने में कामयाबी हासिल की है. जिसमें यह बताया गया है कि कोकोनट मिल्क पीने से स्तनों का आकार बढ़ता है.

बिहार महागठबंधन में रार: जीतन राम मांझी बोले- कांग्रेस से कम सीट मंजूर नहीं

IANS

बिहार (Bihar) में विपक्षी दलों के गठबंधन 'महागठबंधन' में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (Hindustani Awam Morcha) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने यहां गुरुवार को एक बार फिर सम्मानजनक सीट की मांग को दोहराते हुए कहा कि अगर उन्हें सम्मानजनक सीट नहीं दी गई तो पार्टी राज्य की 20 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी

Categories