मुख्य समाचार
क्वारंटीन में समय बिता रही सुहाना खान सीख रहीं हैं ये खास हुनर, मां गौरी ने खूबसूरत Photo शेयर कर खोला राज
Team Latestlyशाहरुख खान की तरह उनके बच्चों से भी उम्मीद की जा रही है कि वो फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम बनाएंगे.
लॉकडाउन के चलते भारत में बढ़ रहे हैं मानसिक बीमारी के मामले, मेंटल हेल्थ बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Vandana Semwalएक सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि Covid -19 के परिणामस्वरूप देश में मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है. लॉकडाउन में मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी की है.
कोविड-19 वैश्विक मुद्दों पर डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन ने की फोन पर चर्चा
IANSअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड-19 और अन्य वैश्विक मुद्दों से निपटने के प्रयासों को लेकर फोन पर बातचीत के दौरान चर्चा की.
कोरोना वायरस के खिलाफ भारत सरकार की जंग, मदद के लिए IFFCO पीएम राहत कोष में देगा 25 करोड़ रुपये
Nizamuddin Shaikhकोरोना वायरस के इस मुसीबत की घड़ी में भारत सरकार इस महामारी से लड़ने और लोगों को पहुंचाने वाली खाद सामग्री की चीजों के लिए पैसों की दिक्कत ना आये हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है. सरकार के मदद को लेकर ही इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) की तरफ से पीएम राहत कोष में 25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है.
Coronavirus: तब्लीगी जमात के मरकज में हुए शामिल लोगों को अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटर के लिए किया जा रहा है शिफ्ट
Team Latestlyराजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने आए लोगों को अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटर के लिए स्थानांतरित किया जा रहा है. खबर के अनुसार 1033 लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है. जिनमें से 334 लोगों को अस्पताल और 700 के करीब लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है.
कोरोना वायरस से जंग: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने PM मोदी को लिखा पत्र- की ये मांग
Manoj Pandeyकोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान जहां कई जगहों पर रोजगार की तलाश में बाहर गए लोग और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी फंसे हुए हैं. जिसे लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग अलग-अलग जगहों पर फंसे हैं और इनमे कई स्टूडेंट्स भी हैं, जिन्हें जरूरत की चीजें नहीं मिल पा रही हैं. इसके साथ न तो कोई उन्हें कोई भरोसा दिलाने वाला है. ऐसे में सभी के मन में डर व्याप्त है. कमलनाथ ने अपने पत्र के माध्यम से पीएम मोदी से आग्रह किया है कि वे जल्दी से दूसरे राज्यों में रह रहे मजदूर और स्टूडेंट्स को भरोसा दिलाएं और उनका ख्याल रखें. कई लोग अपने गांव और परिवार से दूर हैं.
भारतीय रेलवे 20 हजार डिब्बों को बनाएगी आइसोलेशन वार्ड, कोरोना संक्रमित 3.2 लाख मरीजों का हो सकेगा इलाज
Dinesh Dubeyकोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे 20 हजार कोच को आइसोलेशन (Isolation) वार्ड में बदलने जा रहा है. देश में तेजी से कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ क्वारंटाइन सुविधाओं की जरुरत के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है.
अक्षय कुमार ने लॉकडाउन को बताया सलमान खान के शो बिग बॉस जैसा, कहा- जो घर पर रहेगा वही जीतेगा
Team Latestlyअक्षय कुमार ने कहा कि लॉकडाउन को बिग बॉस के घर जैसा समझे. क्योंकि भगवान जो है वो असली बिग बॉस हैं जो चाहते हैं कि हम घर पर रहें.
कोविड-19: फरवरी से समाप्त ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जून अंत तक बढ़ाया केंद्रने
Bhashaइस पहल का मकसद कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ के दौरान जरूरी सामान की ढुलाई को सुचारू बनाना है.
प्रतीक बब्बर अपनी पत्नी सान्या सागर से लेंगे तलाक? मीडिया में रिपोर्ट्स ने उठाए सवाल !
Team Latestlyबॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें इन दिनों मीडिया में खूब वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि जहां कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉक डाउन है वहीं प्रतीक और उनकी पत्नी सान्या सागर अलग-अलग रह रहे हैं.
कोरोना वायरस से लड़ाई में क्या विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दान किए 3 करोड़ रुपए?
Team Latestlyटीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पैसे दान करने का ऐलान किया है.
कोरोना वायरस से जंग: लार्सन एंड टुब्रो ने पीएम-केयर्स फंड में दिए 150 करोड़
Manoj Pandeyकोरोना वायरस की महामारी के कहर के चलते पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. लाखो लोग इस वायरस की चपेट में आने से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं हजारों की संख्या लोगों की जान जा चुकी है. इस कोरोना वायरस के प्रकोप से भारत भी अछुता नहीं है. भारत में भी कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार के पार हो गई है. जिसके बाद बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 14 अप्रैल तक 21 दिन के देशव्यापी संपूर्ण लोकडॉउन की घोषणा की जा चुकी है. इस संकट की घड़ी में पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील कर प्रधानमंभी राहत कोष में दान देने को कहा है. पीएम मोदी की इस अपील के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने दान दिया है और कई लोग दे रहे हैं. इसी कड़ी में इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने बड़ा ऐलान किया है.
Coronavirus: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम राहत कोष में देंगे पांच महीने की सैलरी, पत्नी और बेटियों ने भी दी सहायता
Vandana Semwalकोरोना से जंग के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपना पांच महीने का वेतन सीएम राहत कोष में देंगे. इसके साथ ही उनकी पत्नी सुनीता रावत ने भी सीएम राहत कोष को एक लाख रूपये की सहायता देंगी.
Coronavirus: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की चेतावनी, कहा- ‘अप्रैल फूल डे’ के दिन कोरोना को लेकर कोई झूठी अफवाह फैलाया तो होगी कानूनी कार्रवाई
Nizamuddin Shaikhदरसअसल देश में एक अप्रैल लोग हसी मजाक के लिहाज से अपने दोस्तों और दूसरे अन्य लोगों के साथ अप्रैल फूल मनाते है. इस दौरान वे गलत जानकारी देने के साथ ही तरफ- तरफ से झूठी अफवाह भी फैलाते है. इन्हीं बातों को लेकर महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कहा की लोग कल इस तरफ की किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाए.
Coronavirus: दिल्ली में बाबरपुर मोहल्ला क्लीनिक के एक और डॉक्टर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, 12 से 20 मार्च के बीच आए मरीजों को क्वारंटीन के आदेश
Rakesh Singhराजधानी दिल्ली में मंगलवार यानि आज बाबरपुर में मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. इस घटना के पश्चात् पुरे इलाके में नोटिस चिपका दिया गया है कि जो लोग 12 से 20 मार्च के बीच इस क्लीनिक पर गए थे वह मरीज अगले 15 दिन के लिए खुद को क्वारंटीन कर लें.
कोरोना वायरस का प्रकोप: राजस्थान में COVID-19 के मरीजों की संख्या हुई 93, नए मामले बढ़ने पर सरकार हुई सतर्क
Team Latestlyभारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. हर रोज इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में फिलहाल लॉकडाउन लगा हुआ है. जिसमें महाराष्ट्र और केरल सबसे अधिक है. वहीं राजस्थान में कोरोना के प्रकोप में अब तक 83 लोग आ चुके हैं. 7 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया. इस बात की पुष्टि राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है. इनमें से एक व्यक्ति अजमेर का, एक डूंगरपुर का, एक झुंझुनू का और एक व्यक्ति जयपुर का है. कोरोना वायरस पर विराम लगाने के लिए राज्य सरकार भरसक कोशिश कर रही है.
कोरोना से जंग जारी, कांग्रेस विधायक ने की जैव-युद्ध के लिए चीन के खिलाफ ICJ में जाने की मांग
Dinesh Dubeyदेशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप के बीच अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कांग्रेस विधायक (MLA) निनॉन्ग ने चीन (China) के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मामला दर्ज करवाने की मांग की है.
भारत-नेपाल सीमा पर फंसे भारतीय मजदूर, पड़ोसी देश में 7 तारीख तक लॉकडाउन
Rakesh Singhलगभग पुरे विश्व को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस की वजह से आम जनजीवन बेहाल है. देश में पीएम मोदी ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश दिया है. वहीं पड़ोसी देश नेपाल में भी इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन की समयसीमा सात अप्रैल तक के लिए बड़ा दी गई है.
कोरोना वायरस से जंग: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, MLAs और MLCs समेत अधिकारियों की सैलरी में होगी कटौती
Manoj Pandeyकोरोना वायरस के प्रकोप का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में नजर आ रहा है. सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 230 के करीब हो गई है. सोमवार को नए पांच मामलों में से चार मुम्बई के और एक पुणे का है. वहीं अभी तक राज्य में इस वायरस से 10 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को कहा है कि वे घबराए नहीं, राज्य की सरकार जनता का पूरा ध्यान रख रही है. इसके साथ ही सूबे में केराना की दूकान, मेडिकल और दूध समेत जरूरत की दुकानों को खुला रखने का फैसला लिया है.
विन डीजल के बेटे ने दी कोरोनावायरस को देखने का एक अलग नजरिया
IANSहॉलीवुड स्टार विन डीजल ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके बेटे विंसेंट सिंक्लैर कोरोनावायरस महामारी को लेकर कुछ बेहद ही अलग कहते नजर आए.