मुख्य समाचार
मीका सिंह और चाहत खन्ना के रिलेशनशिप की सच्चाई आई सामने, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान
Team Latestlyबॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि वो टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना को डेट कर रहे हैं. लॉकडाउन के इन दिनों में ये दोनों क्वारंटाइन में एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर इनकी कई सारी फोटोज देखने को मिली थी जिसमें ये एक साथ नजर आए.
इजराइल के पूर्व प्रमुख इलियाहु बख्शी-डोरोन का कोरोना वायरस के कारण निधन
Bhashaविभिन्न धर्मों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए पहचाने जाने वाले इजराइल के पूर्व प्रमुख इलियाहु बख्शी-डोरोन डोरोन का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां निधन हो गया. वह 79 वर्ष के थे. बख्शी डोरोन 1993 से 2003 के बीच इजराइल के प्रमुख रब्बी थे. उनका यरूशलम के शारे तेडेक अस्पताल में निधन हो गया.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संक्रमित क्षेत्रों के नजदीकी जिलों में सघन जांच का दिया निर्देश
Bhashaबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण के हॉट स्पॉट क्षेत्रों के नजदीकी जिलों में भी सघन स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग कराने का रविवार को निर्देश दिया. बिहार में शनिवार तक कोरोना वायरस के कुल 64 मामले प्रकाश में आए जिनमें 26 मरीज ठीक हुए हैं तथा एक मरीज की गत 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी.
Baisakhi 2020 Messages: प्रियजनों को दें बैसाखी की लख-लख बधाइयां, भेजें ये शानदार हिंदी Facebook Greetings, GIF Images, Wishes, Quotes, WhatsApp Status, Photo SMS और वॉलपेपर्स
Anita Ramबैसाखी के अवसर पर अगर आप अपने प्रियजनों से मिल नहीं पा रहे हैं तो सोशल मीडिया के जरिए इस पर्व की शुभकानाएं देकर उनकी खुशी दोगुनी कर सकते हैं. बैसाखी के खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी फेसबुक ग्रीटिंग्स, जीआईएफ इमेज, विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप स्टेटस, फोटो एसएमएस और वॉलपेपर्स भेजकर बैसाखी की लख-लख बधाइयां दे सकते हैं.
Baisakhi 2020: कब है बैसाखी? जानें क्यों मनाते हैं सिख इस दिन नववर्ष? लॉकडाउन में ऐसे करें सेलीब्रेट बैसाखी का पर्व!
Rajesh Srivastavबैसाखी का पर्व संपूर्ण भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन पंजाब और हरियाणा में इस पर्व पर एक अलग जोश, जुनून और उत्साह देखने को मिलता है. इन्हीं दिनों रबी की फसलें काटी जाती हैं, जिसके कारण किसानों में विशेष उत्साह रहता है.
बोकारो में कोविड-19 से संक्रमित दो और व्यक्ति, राज्य में कुल 19 मामले
Bhashaझारखंड के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है।
कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य में संकट रोकने के लिए समितियां गठित: योगी
Bhashaउन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है जो प्रदेश में लॉकडाउन और भौतिक दूरी का पालन करते हुए निर्माण कार्यों की योजना पर काम करेगी ताकि श्रमिकों को भी काम मिल सके।
Fact check: पाक पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा और ड्राइवर को हुआ कोरोना, जानें क्या है सच्चाई
Nizamuddin Shaikhवायरल हो रही तस्वीर में आजतक न्यूज चैनल की 'ब्रेकिंग न्यूज़' जैसी प्लेट नजर आ रही है और हिंदी में लिखा है- "इमरान खान की बीवी कोरोना पॉजिटिव: सूत्र". टीवी स्क्रीन पर नीचे चलने वाली पट्टी की जगह पर लिखा है
कोरोना वायरस से भारत में 24 घंटे में 273 लोगों की मौत, संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 8,447 हुई
Manoj Pandeyकोरोना वायरस इस वक्त अपने चरम पर पहुंच रहा है. कोरोना वायरस धीरे-धीरे भारत अपने पैर जिस तेजी से आगे बढ़ा रहा है उसने केंद्र और राज्य सरकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. कोरोना वायरस के खौफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को कई राज्य की सरकारें जहां बढ़ाने की बात कह रही हैं तो वहीं पंजाब, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र ने 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ो पर नजर डालें तो देशभर में कोरोना वायरस से 8447 लोगों के संक्रमित होने का मामला सामने आया है, जिसमें 273 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं एक्टिव केस 7,409 हैं.
राशिफल 13 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
Subhash Yadav13 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. कोरोना वायरस महामारी ने भारत में कोहराम जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामलो में तेजी से इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 8 हजार के पार चली गई है. आप घरों में रहें और अपना ध्यान रखे. लॉकडाउन का सही से पालन करें.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 31 हुई: 12 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
Team Latestly12 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
यूएई यहां फंसे अपने नागरिकों को बुलाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे देशों पर कड़ी पाबंदी लगाएगा
Bhashaयूएई में करीब 33 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं जो इस देश की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत है। इस देश में भारतीय राज्यों में से सर्वाधिक लोग केरल के हैं, उसके बाद तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के लोग यहां रहते हैं।
कोरोना वायरस : गुजरात में 516 लोग संक्रमित, 24 लोगों की मौत
Bhashaअधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद में दो लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
दिल्ली शहर के ‘रेड जोन’ और ‘आरेंज जोन’ को संक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाएगी सरकार: केजरीवाल
Bhashaमुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं उन्हें ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित किया जाएगा। रविवार दोपहर तक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से ज्यादा प्रभावित 34 क्षेत्रों की पहचान कोविड-19 ‘कंटेनमेंट जोन’ के रूप में की गई है।
इंदौर में जहां हुआ था 'कोविड-19 योद्धाओं' पर पथराव, वहीं गूंजीं उनके लिये तालियां
Bhashaतालियों की गूंज से भरे इन दृश्यों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें नीले रंग के व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) से लैस स्वास्थ्य कर्मी क्षेत्र का पैदल दौरा करते नजर आ रहे हैं.
राज्य सरकारें त्वरित जांच उपकरण खरीदने में बाधाओं का सामना कर रही:चिदंबरम
Bhashaपूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ट्विटर पर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की जमीनी रिपोर्ट देते हुए कहा, ‘‘राज्यों को केंद्र से बहुत कम पैसा मिला है: दिसंबर-जनवरी के लिए जीएसटी मुआवजा; राज्य आपदा राहत कोष की पहली किस्त; और 15,000 करोड़ रुपये के मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का एक हिस्सा।’’
ग्रेटर नोएडा में कोविड-19 के संदिग्ध रोगी ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी
Bhashaजिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई ने कहा कि उसकी जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
कोरोना के खिलाफ जंग : विपक्ष ने कर्मियों का विशेष भत्ता बढ़ाने का दिल्ली सरकार से अनुरोध किया
Bhashaदिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और अन्य कर्मियों के सामने आने वाली समस्याओं को रेखांकित किया। उन्होंने कर्मचारियों के लिए विशेष (आपातकाल) भत्ते की मांग की।
कोरोना संकट के लिये केन्द्र सरकार जिम्मेदार, देर से हरकत में आयी सरकार : कमलनाथ
Bhashaकमलनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाददाता सम्मेलन में देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे गंभीर संकट के लिये पूरी तरह से केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि मार्च में जब कोरोना संकट उभरा, उस समय केन्द्र सरकार ने संसद की कार्यवाही महज इसलिये स्थगित नहीं होने दी, जिससे मध्य प्रदेश की विधानसभा चलती रहे और उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस की राज्य सरकार को गिराया जा सके।
तमिलनाडु में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1,000 के पार, आठ डॉक्टर संक्रमित
Bhashaस्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने बताया कि इन 106 लोगों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे आठ डॉक्टर भी शामिल हैं।