राज्य सरकारें त्वरित जांच उपकरण खरीदने में बाधाओं का सामना कर रही:चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ट्विटर पर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की जमीनी रिपोर्ट देते हुए कहा, ‘‘राज्यों को केंद्र से बहुत कम पैसा मिला है: दिसंबर-जनवरी के लिए जीएसटी मुआवजा; राज्य आपदा राहत कोष की पहली किस्त; और 15,000 करोड़ रुपये के मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का एक हिस्सा।’’

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि राज्य सरकारों को केंद्र से थोड़ी सी ही रकम मिली है और वे त्वरित जांच उपकरण खरीदने में बाधाओं का सामना कर रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ट्विटर पर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की जमीनी रिपोर्ट देते हुए कहा, ‘‘राज्यों को केंद्र से बहुत कम पैसा मिला है: दिसंबर-जनवरी के लिए जीएसटी मुआवजा; राज्य आपदा राहत कोष की पहली किस्त; और 15,000 करोड़ रुपये के मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का एक हिस्सा।’’

उन्होंने सिलिसलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘त्वरित जांच उपकरण की खरीद में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। बैंक शाखाएं खुली हैं, एलआईसी के कई कार्यालय बंद हैं। बैंकों ने मध्यम श्रेणी के परिवारों को आभूषण ऋण देना बंद कर दिया है।’’

कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के लिये और सरकारी खर्च को पुनर्व्यवस्थित करने के लिये एक नयी राजनीतिक आम सहमति बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘बड़े झटके बुनियादी सवाल उठाते हैं। जिन पर ध्यान देने की जरूरत है वह है, प्रशासनिक एवं वित्तीय प्राधिकार का विकेंद्रीकरण। सरकारी खर्च को पूरी तरह से पुनर्व्यवस्थित करना और लोक सेवा आपूर्ति में बड़ा सुधार। ’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘लेकिन इन सभी के लिये नयी राजनीतिक आम सहमति की जरूरत है।’’

कोरोना वायरस महामारी के चलते पैदा हुए संकट का देश के सामना करने और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी रहने के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं की ये टिप्पणी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\