मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में 184 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,771 हुई

Bhasha

कोरोना वायरस की महामारी से प्रदेश में हुई 85 मौतों में से सबसे अधिक 55 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि भोपाल एवं उज्जैन में सात—सात, देवास में छह, खरगोन में पांच और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार तथा मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढकर 170 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पटना एवं कैमूर के चैनपुर में आठ-आठ, रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में छह, मुंगेर में चार और सिवान में एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

झारखंड में कोरोना की आशंका में परिवार का बहिष्कार, मुख्यमंत्री ने मदद के निर्देश दिये

Bhasha

परिवार की मदद करने का निर्देश दिया है ।

कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों का आंकड़ा 55 पर पहुंचा, मरीजों की तादाद 1,000 पार

Bhasha

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार देर रात को बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 80 वर्षीय और 57 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। ये दोनों मरीज एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

भारत ने पाकिस्तान द्वारा आयोजित दक्षेस के स्वास्थ्य मंत्रियों के वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया

Bhasha

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने किया जिनका सहयोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों ने किया।

देश में कोविड-19 के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 हुई

Bhasha

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम से संक्रमण के 1,229 नये मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान 34 लोगों की मौत हुयी है।

Fact Check: क्या सच में 7 पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई कतर की राजकुमारी? जानिए हकीकत

Dinesh Dubey

एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यूके के एक्सेलसियर लंदन होटल (Excelsior London Hotel) के एक कमरे में सात पुरुषों के साथ कतर (Qatar) की राजकुमारी आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गयी है.

रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी के 37 सीलिंग स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी

Bhasha

रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में 37 सीलिंग स्थल तय किए गए हैं जहां कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार

Bhasha

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आतंकी के कब्जे से शस्त्र और गोला-बारूद बरामद किया गया.

राशिफल 24 अप्रैल 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

Subhash Yadav

24 अप्रैल 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल, मेष- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी. वृषभ- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें.

धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है: पीएम नरेंद्र मोदी

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पंचायती राज व्यवस्था के सदस्यों को कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में “बहादुर योद्धा” करार देते हुए कहा कि धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है.

धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है: पीएम नरेंद्र मोदी : 23 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

Team Latestly

महाराष्ट्र में कुल 63 हजार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से 14 हजार लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया गया है. केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने अपने मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में 30 फीसद की कटौती का ऐलान किया. आज के सभी मुख्य समाचार पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें

कोविड-19: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक शिविर से 32 लोग भागे

Bhasha

दिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह शिविर, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बनाया गया है.

तेलंगाना में कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Bhasha

तेलंगाना में कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए समाचार चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

बिहार में पीएमजीकेएवाई के तहत और 7.4 लाख लोगों के लिए मुफ्त खाद्यान्न: पासवान

Bhasha

   इस पीएमजीकेएवाई योजना के तहत, केंद्र सरकार तीन महीने के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न मुफ्त प्रदान कर रही है। यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत प्रति व्यक्ति सप्रति माह पांच किलोग्राम किये जाने वाले अत्यंत सस्ती दर किए जाने वाले आवंटन के अतिरिक्त है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से अनाज वितरित किया जाता है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने मोदी से कहा: अपने नागरिकों की तरह रखेंगे भारतीय प्रवासियों का ध्यान

Bhasha

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया है कि सिंगापुर में काम करने वाले भारतीय नागरिकों का कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश के अपने नागरिकों की तरह ही ध्यान रखा जाएगा.

राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों के मामले बढ़कर 1964

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मणगढ़, सीकर के 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है। उन्हें 15 अप्रैल को उच्च रक्तचाप सहित अन्य दिक्कतों के कारण सीकर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पाकिस्तान सरकार कोविड-19 के संदिग्ध मामलों का पता लगाने के लिए कर रही आईएसआई प्रणाली का इस्तेमाल: इमरान खान

Bhasha

पाकिस्तान में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 10,927 तक पहुंचन के साथ ही प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि उनकी सरकार देश में कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों का पता लगाने के लिए आईएसआई का इस्तेमाल कर रही है.

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 434 हुई

Bhasha

जम्मू कश्मीर में 27 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमित लोगों की संख्या 434 हो गयी. सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, ‘‘आज 27 नए मामले सामने आए. जम्मू खंड से एक और कश्मीर खंड से 26 मामले आए.’’

उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में संक्रमण के 46 नए मामले

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि इसके कुछ दिन पहले ही एक परिवार के 31 रिश्तेदार इस क्षेत्र में संक्रमित पाए गए थे।

Categories