जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 434 हुई
जम्मू कश्मीर में 27 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमित लोगों की संख्या 434 हो गयी. सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, ‘‘आज 27 नए मामले सामने आए. जम्मू खंड से एक और कश्मीर खंड से 26 मामले आए.’’
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में 27 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमित लोगों की संख्या 434 हो गयी. सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, ‘‘आज 27 नए मामले सामने आए. जम्मू खंड से एक और कश्मीर खंड से 26 मामले आए.’’
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 434 हो गयी है. जम्मू खंड में 57 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि कश्मीर खंड में 377 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से कुल 92 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लोगों की मौत हुई है.
अधिकारियों ने बताया कि 64,000 लोगों को निगरानी में रखा गया है. इसमें सरकारी पृथक-वास और घर पर पृथक-वास में रहने वाले भी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\