तेलंगाना में कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
तेलंगाना में कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए समाचार चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है.
हैदराबाद: तेलंगाना में कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए समाचार चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करने की मांग की गई है. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के पदाधिकारी सी. दामोदर रेड्डी ने नल्लाकुंटा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि गोस्वामी ने अपने चैनल पर प्रसारित एक शो में गांधी के खिलाफ ‘‘निराधार और अविश्वसनीय’’ आरोप लगाए थे.
गांधी पर मौखिक हमले के बाद गोस्वामी कांग्रेस के निशाने पर हैं. उन्होंने रिपब्लिक भारत समाचार चैनल पर अपने कार्यक्रम में पालघर में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके एक सहयोगी की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में गांधी की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल खड़े किए थे.
Tags
संबंधित खबरें
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
Khamenei Protests in India: अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में बेंगलुरु में प्रदर्शन, कर्नाटक सरकार ने कहा- कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
\