कोविड-19: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक शिविर से 32 लोग भागे
दिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह शिविर, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बनाया गया है.
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक अस्थायी शिविर से भागने वाले 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह शिविर, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के वास्ते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों के लिए उत्तर-पश्चिम जिले के मुखर्जी नगर क्षेत्र में बनाया गया है.
पुलिस के अनुसार, एक सरकारी स्कूल में 135 लोगों को रखा गया था जिसे बाद में जरूरतमंद लोगों के शिविर के रूप में तब्दील कर दिया गया. इनमें से 32 लोग फरार हो गए.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 21 अप्रैल को स्कूल के एक कर्मचारी ने जानकारी दी थी कि लॉकडाउन के बीच 32 लोग अलग-अलग दिनों में फरार हो गए. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
AI Summit Protest Case: दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य आरोपियों को दें FIR की कॉपी
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
India AI Impact Summit 2026 Final Day: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, भारत मंडपम के आसपास इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी
\