प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पंचायती राज व्यवस्था के सदस्यों को कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में “बहादुर योद्धा” करार देते हुए कहा कि धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है.
धैर्य, अनुशासन, आपसी सहयोग और सजगता से कोरोना वायरस महामारी को हराया जा सकता है: पीएम नरेंद्र मोदी : 23 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
महाराष्ट्र में कुल 63 हजार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से 14 हजार लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया गया है. केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने अपने मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में 30 फीसद की कटौती का ऐलान किया. आज के सभी मुख्य समाचार पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें
देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद है, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति भी बिगड़ती जा रही है. अब आलम यह है कि केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने अपने मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में 30 फीसद की कटौती का ऐलान किया. गौरतलब है कि यह सब लॉकडाउन के कारण हो रहा है, उद्योग, कामकाज, स्कूल और कॉलेज सभी बंद हैं. बता दें कि गुजरात में कोरोना पॉजिटिव के 135 नए केस आए हैं और कुल मरीजों की संख्या ढाई हजार के पास पहुंच चुकी है.
इसके अलावा महाराष्ट्र में कुल 63 हजार लॉकडाउन उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से 14 हजार लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया गया है. जबकि लॉकडाउन का पालन कराते हुए 63 पुलिकर्मी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं. राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2186 तक पहुंच चुकी हैं और अब तक 611 मरीज ठीक हो चुके हैं.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
आपको बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या 26 लाख 35 हजार से ज्यादा हो गई है. एक लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है. अमेरिका में कोरोना के मरीजों की संख्या 8,48,994 पर पहुंच गयी है. वहीं कोरोना अमेरिका में 47,676 लोगों की जान ले चुका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि अभी ये वायरस लंबे समय तक हमारे साथ रहने वाला है, इसलिए कोई गलती ना करें.