मुख्य समाचार
सरसों की सरकारी खरीद शुरु होने से सरसों तेल, तिलहन की कीमतों में सुधार
Bhashaबाजार सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा हरियाणा में सहकारी संस्था, हाफेड द्वारा लूज में सरसों की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) यानी 4,425 रुपये प्रति क्विन्टल पर किये जाने से सरसों के भाव में सुधार आया। किसान भी लागत से कम कीमत पर सरसों की बिक्री करने के मूड में नहीं लगते हैं।
ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी अल्पसंख्यकों पर कोविड-19 के प्रभाव की समीक्षा करेगी
Bhashaलेबर पार्टी के नेता केर स्टार्मर ने अपने ‘शैडो’ कैबिनेट मंत्रियों और ब्रिटेन के अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ एक डिजिटल बैठक की। इसका उद्देश्य अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय (बीएएमई) समूहों को कोविड-19 के चलते अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किये जाने और उनकी मौत होने की संभावना अधिक होने का विश्लेषण करने की प्रक्रिया शुरू करना है।
कोविड-19 के दौरान गैरपंजीकृत श्रमिक लाभ से वंचित : केंद्र, आप सरकार से जवाब तलब
Bhashaयाचिका में कहा गया है कि महानगर में दस लाख से अधिक मजदूरों में से केवल छोटा समूह उनके कल्याण एवं सेवाओं के नियमन के कानून के तहत पंजीकृत है और बड़ी संख्या में मजदूरों को लाभ नहीं मिल रहा है जो उन्हें मिलना चाहिए।
धोनी के साथ क्या हो रहा नहीं जानता, विश्व कप के बाद उनके बारे में नहीं सुना : रोहित
Bhashaआईपीएल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है और ऐसे में धोनी के लिये भारतीय टीम में वापसी की संभावना भी क्षीण पड़ गयी है। उन्होंने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है।
देश में कोविड-19 ने ली 723 जान, संक्रमण के कुल मामले 23,452 : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaइससे पहले 20 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 1,540 मामले सामने आए थे।
कोविड-19: प्रिंस चार्ल्स ने भारत, दक्षिण एशिया के लिए आपात राहत कोष की शुरुआत की
Bhashaउन्होंने इसककी शुरुआत ‘ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट’ के शाही संरक्षक के तौर पर की है। यह ट्रस्ट दक्षिण एशिया के विकास से जुड़ा संगठन है।
मध्य प्रदेश में 75 नये मामले आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,846 हुई
Bhashaप्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोविड—19 से शुक्रवार को सात और मरीजों की मौत हुई है। उसमें बताया गया है कि उज्जैन चार में, भोपाल में दो और खरगोन में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 92 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय टीम ने बंगाल में कोविड-19 मौत के कारणों की जांच करने वाली समिति के साथ बातचीत की इजाजत मांगी
Bhashaमुख्य सचिव राजीव सिन्हा को लिखे एक पत्र में वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चंद्रा के नेतृत्व वाली केंद्रीय टीम ने कोविड-19 रोगियों की मौत की घोषणा को चिकित्सकों की समिति द्वारा मंजूरी देने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा है।
कोरोना वायरस : मध्यप्रदेश से 1,600 नमूने विशेष विमान से पुडुचेरी भेजे गये
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि इस महामारी के प्रकोप के कारण प्रदेश की प्रयोगशालाओं पर नमूनों की जांच का भार ज्यादा है जिससे रिपोर्ट आने में देरी हो रही है।
कोविड-19: कर्नाटक में कल से प्लाज्मा थेरेपी से किया जा सकता है मरीजों का इलाज
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘ प्लाज्मा थेरेपी के लिए हमें अनुमति मिल गई है। इसके लिए किसी विशेष मंजूरी की जरूरत नहीं है.... हम कल से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं। दानदाता भी इसके लिए राजी हो गया है।’’
कोरोना वायरस : ओडिशा में पांच और व्यक्ति संक्रमित पाए गए, कुल मामले बढ़कर 94 हुए
Bhashaस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा कि ये सभी हाल में पश्चिम बंगाल से भद्रक लौटे थे और उनकी उम्र 24 वर्ष से 41 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।
ऑनलाइन नेशन्स कप के लिये भारत की मजबूत टीम में आनंद, गुजराती और हम्पी
Bhashaभारतीय टीम में देश के दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा और कोनेरू हम्पी शामिल हैं। बी अधिबान और डी हरिका रिजर्व सदस्य हैं।
राजनाथ ने सेना से कहा : देश के विरोधियों को कोविड-19 से पैदा स्थिति का लाभ नहीं उठाने दें
Bhashaअधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हरियाणा, असम के 1,400 छात्र कोटा से अपने घरों को रवाना, बिहार के छात्रों ने किया प्रदर्शन
Bhashaइस बीच बिहार के छात्रों ने अपने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से घर वापसी के लिये इंतजाम करने की अपील करते हुए यहां मौन प्रदर्शन किया।
अदालत ने अमेरिकी आईटी कंपनी को कोविड-19 मरीजों के आंकड़े के विश्लेषण से रोका
Bhashaअदालत ने हालांकि राज्य सरकार को इस बात की इजाजत दे दी कि वह कड़ी शर्तों के साथ स्प्रिंक्लर कंपनी की सेवाएं आंकड़ों के प्रसंस्करण में ले सकती है।
‘वाओ’ पर भड़ास निकालने पर मिलेगा कैशबैक
Bhashaकंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘वेंट एंड अर्न’ फीचर की शुरूआत की है। कंपनी के 12,000 से अधिक पंजीकृत उपयोक्ता हैं।
कोरोना वायरस: गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिये एस्सार, केएफसी ने शुरू की मुहिम
Bhashaएस्सार समूह के सामाजिक कार्य करने वाले न्यास एस्सार फाउंडेशन ने शुक्रवार को एक बयान में का कि पहले उसने जरूरतमंद लोगों को 12.5 लाख भोजन मुहैया कराने का लक्ष्य रखा था। अब वह इस कार्यक्रम को विस्तार कर के 20 लाख भोजन उपलब्ध करायेगी।
केरल में अगले पांच महीने तक सरकारी कर्मचारियों के वेतन से कटेगी छह दिन की राशि
Bhashaआदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों का वेतन प्रति महीने 20,000 रुपये से कम है, उनके वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।
आईसीसी मतदान में तेंदुलकर की 143 रन की पारी आंकी गयी सर्वश्रेष्ठ
Bhashaतेंदुलकर ने 1998 में त्रिकोणीय श्रृंखला के 22 अप्रैल को खेले गये मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पारी खेली थी। भारत मैच हार गया था लेकिन उनकी इस पारी के दम पर वह फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। तेंदुलकर ने अपने 25वें जन्मदिन पर खेले गये फाइनल में भी 134 रन बनाये और भारत को खिताब दिलाया था।
लघु उद्यमों का सरकारी बकाया चुकाने के लिए बनाया जाएगा एक लाख करोड़ रुपये का कोष : गडकरी
Bhashaगडकरी ने कहा कि उन्होंने कोष बनाने की योजना तैयार कर ली है। प्रस्ताव को मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा और वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।