केरल में अगले पांच महीने तक सरकारी कर्मचारियों के वेतन से कटेगी छह दिन की राशि

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों का वेतन प्रति महीने 20,000 रुपये से कम है, उनके वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।

जमात

तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए धन जुटाने की खातिर केरल सरकार ने आदेश जारी किया है कि अगले पांच महीने तक सरकारी कर्मचारियों के वेतन से प्रति माह छह दिन की तनख्वाह काटी जाए।

आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों का वेतन प्रति महीने 20,000 रुपये से कम है, उनके वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न बोर्ड के सदस्यों, स्थानीय इकाई संस्थाओं के सदस्यों, विभिन्न आयोगों के सदस्यों को एक साल तक 30 फीसदी कम वेतन मिलेगा।

हालांकि यह आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होते जिन्होंने पहले ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (सीएमडीआरएफ) में एक महीने की राशि दे दी है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘ अगले पांच महीने तक हर माह छह दिन का वेतन काटा जाएगा। यह राज्य के तहत आने वाले सभी प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक उपक्रमों, अर्द्धसरकारी संगठनों, विश्वविद्यालयों और अन्य पर लागू होता है।’’

आदेश में कहा गया है कि राज्य वित्तीय संकट से गुजर रहा है क्योंकि आयकर संग्रह काफी गिरा है। आदेश में कहा गया है कि पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति को इस महामारी ने और बदतर कर दिया है। कृषि, उद्योग और असंगठित क्षेत्रों में आजीविका प्रभावित हुई हैं।

राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को अगले पांच महीने तक हर महीने छह दिन का वेतन काटने संबंधी निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने पहले कहा था कि सरकारी कर्मचारियों और सहयोगी संगठनों के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक महीने का वेतन देने की इच्छा जताई थी।

विजयन ने यह भी कहा था कि जब राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा तब काटी गई राशि को लौटाने पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि सरकारी आदेश में इसका जिक्र नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\