‘वाओ’ पर भड़ास निकालने पर मिलेगा कैशबैक

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘वेंट एंड अर्न’ फीचर की शुरूआत की है। कंपनी के 12,000 से अधिक पंजीकृत उपयोक्ता हैं।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल सोशल मीडिया मंच ‘वेंट ऑल आउट’ (वाओ) ने अपने मंच पर भड़ास निकालने वाले उपयोक्ताओं को कैशबैक देने की घोषणा की है। कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और तनाव से गुजर रहे हैं। कंपनी ने उनकी मदद के लिए अपने मंच पर नया फीचर शुरू किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘वेंट एंड अर्न’ फीचर की शुरूआत की है। कंपनी के 12,000 से अधिक पंजीकृत उपयोक्ता हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘ सभी जानते हैं एक महीने से भी अधिक समय से लोगों के घरों में बंद होने के चलते वह अवसाद और भड़ास महसूस कर रहे हैं। वाओ ने इस परिस्थिति को लोगों के लिए एक अवसर के तौर पर बदला है। उपयोक्ता मंच पर अपनी भड़ास निकाल सकते हैं और बदले में उन्हें कैशबैक भी मिलेगा।’’

कंपनी ने कहा कि इससे उपयोक्ताओं को उनकी मानसिक स्थिति ठीक रखने में मदद मिलेगी। उन्हें अपनी सारी भड़ास निकालने के लिए मंच उपलब्ध होगा। यह उन्हें नकारात्मक भावना दूर रखने और आगे के लिए प्रेरित रखने में मदद करेगा।

कंपनी ने कहा कि मंच उनकी निजता का पूरा ख्याल रखेगा। साथ ही उन्हें लोगों द्वारा गलत समझे जाने का भय नहीं रहेगा। मंच लोगों को उनकी पहचान गुप्त रखने की भी सुविधा देता है।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मित्तल ने कहा कि पिछले एक महीने में मंच पर गतिविधियों में 20 से 23 प्रतिशत की बढ़त देखी गयी है।

कंपनी न्यूनतम 100 शब्दों में भड़ास निकालने और 50 शब्दों के कमेंट पर 12 रुपये तक का कैशबैक देगी।

हालांकि भड़ास लिखते समय उपयोक्ता को ध्यान रखना होगा कि वह गाली-गलौज से भरी, राष्ट्र-विरोधी या चोरी की सामग्री ना हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड