धोनी के साथ क्या हो रहा नहीं जानता, विश्व कप के बाद उनके बारे में नहीं सुना : रोहित

आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है और ऐसे में धोनी के लिये भारतीय टीम में वापसी की संभावना भी क्षीण पड़ गयी है। उन्होंने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है।

जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारत के सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने पिछले साल विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ नहीं सुना है और उन्हें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है।

आईपीएल अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है और ऐसे में धोनी के लिये भारतीय टीम में वापसी की संभावना भी क्षीण पड़ गयी है। उन्होंने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है।

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम चैट में रोहित ने कहा कि उन्हें धोनी के बारे में कोई खबर नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि उनके साथ क्या हो रहा है। हमने उनके बारे में कोई खबर नहीं सुनी है। विश्व कप का आखिरी मैच जुलाई में था। तब से लेकर अब तक हमने कुछ नहीं सुना है। मुझे कुछ पता नहीं है। ’’

रोहित ने कहा कि अगर कोई धोनी के बारे में जानना चाहता है तो उन्हें उनके साथ निजी संपर्क करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब धोनी क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो उनसे संपर्क करना मुश्किल होता है। वह भूमिगत हो जाते हैं। जो भी उनके बारे में जानना चाहता है तो आप सीधे उनके पास जा सकते हैं। आप जानते हैं कि वह रांची में रहते हैं। ’’

रोहित ने कहा, ‘‘आप अभी नहीं जा सकते लेकिन लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कार, बाइक या उड़ान लेकर उनके पास जाना और उनसे पूछना, ‘‘आपकी क्या योजना है। आप खेलोगे या नहीं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें