कोरोना वायरस : मध्यप्रदेश से 1,600 नमूने विशेष विमान से पुडुचेरी भेजे गये

अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी के प्रकोप के कारण प्रदेश की प्रयोगशालाओं पर नमूनों की जांच का भार ज्यादा है जिससे रिपोर्ट आने में देरी हो रही है।

जमात

इंदौर, 24 अप्रैल मध्यप्रदेश सरकार ने कोविड-19 की जांच की रफ्तार तेज करने के लिये शुक्रवार को करीब 1,600 नमूनों को विशेष विमान से पुडुचेरी के एक चिकित्सा शिक्षा संस्थान भेजा।

अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी के प्रकोप के कारण प्रदेश की प्रयोगशालाओं पर नमूनों की जांच का भार ज्यादा है जिससे रिपोर्ट आने में देरी हो रही है।

उन्होंने बताया कि भोपाल से प्रदेश सरकार के विशेष विमान से नमूनों को पुडुचेरी के जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (जिपमेर) भेजा गया है। इनमें इंदौर के 606 नमूने और भोपाल के लगभग 1,000 नमूने शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जिपमेर, केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन है और वहां से मध्यप्रदेश के नमूनों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट दो-तीन दिन में मिलने की उम्मीद है।

इंदौर, प्रदेश में कोविड-19 के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है जहां पिछले एक महीने में इस महामारी के 1,029 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 55 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी ने बताया कि जिले में फिलहाल लगभग 1,200 नमूनों की कोविड-19 की जांच लम्बित है।

उन्होंने बताया कि शहर की एक सरकारी प्रयोगशाला में और किटों का इंतजाम करते हुए नमूनों की जांच की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अलग-अलग निजी कंपनियों की अहमदाबाद और मुंबई स्थित दो प्रयोगशालाओं की मदद लेने की तैयारी भी की जा रही है।

आयुक्त ने बताया, "दोनों प्रयोगशालाओं के लिये नमूनों की जांच की दर प्रदेश सरकार के स्तर पर तय की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इन प्रयोगशालाओं में इंदौर के नमूनों की जांच शुरू हो जायेगी जिससे हमें कोविड-19 की रिपोर्ट तेजी से मिलने लगेगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\