मुख्य समाचार

इरफान खान संग फिल्म हिंदी मीडियम में काम कर चुकी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर भी हुई गमगीन, निधन पर जाहिर किया शोक

Team Latestly

53 साल के इरफान को न्यूरो इंडोकराइन ट्यूमर (Neuro Endocrine Tumor) था. जिसका उन्होंने लंदन में इलाज में कराया था.

लॉकडाउन नियमों में ढील देने के बीच दुनियाभर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने की अपील की

Bhasha

दक्षिण कोरिया के उप स्वास्थ्य मंत्री किम गैंग-लिप ने कहा, ‘‘हमें बड़े पैमाने पर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक पल के लिए भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।’’

लॉकडाउन जारी रहा तो दिल्ली में आयात आधारित सामानों की हो सकती है किल्लत : उच्चाधिकार समूह

Bhasha

सरकार द्वारा गठित उच्चाधिकार समूह ने कहा है कि ऐसी स्थिति में शहर के बाजारों में खास ब्रांड के शैंपू, मॉइश्चराइजर, बिस्कुट, सैनेटाइजर और सिगरेट की आपूर्ति कम हो सकती है ।

पालघर मॉब लिंचिंग मामला: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड- 35 का किया जा चुका है ट्रांसफर

Manoj Pandey

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बीते दिनों दो संतों स्वामी कल्पवृक्ष गिरि जी, स्वामी सुशील गिरि जी और उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े की मॉब लिंचिंग (Palghar Mob Lynching) की घटना के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार विपक्ष ने जमकर आलोचना की. मामला तूल पकड़ने लगा है और संतों ने तो घेराव की बात तक कह डाली है. वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ठाकरे ने स्पष्ट कहा है कि इसमें लिप्त सभी दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामलें में कार्रवाई करते हुए कासा पुलिस स्टेशन के तीन और पुलिसकर्मियों को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और दो हेड कॉन्स्टेबल शामिल हैं. इस मामलें में दो पुलिस इंस्पेक्टर निलंबित हो चुके हैं. वहीं इस मामले में 35 पुलिसकर्मियों का तबादला पहले ही किया जा चूका है.

यूपी के बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने मुस्लिम सब्जी वाले को धमकाया, कहा-इलाके में प्रवेश न करे; वीडियो वायरल

Team Latestly

देश में जहां कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं दूसरी बीजेपी नेताओं के बयान लगातार चर्चा का विषय बनें हुए हैं. यूपी के देवरिया से बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी के वायरल वीडियो जिसमे वे मुस्लिमों से सब्जी न खरीदने की बात कर रहे थे उसका मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और भाजपा एमएलए सुर्खियों में आ गए हैं. राज्य के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण शरण का एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वो एक सब्जी बेचने वाले को धमकी दे रहे हैं.

जयपुर के इरफान खान को बचपन से था अभिनय का शौक

IANS

बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया. उनका जन्म और पालन-पोषण जयपुर में हुआ था. इरफान को बचपन से ही अभिनय का शौक था. हालांकि, उन दिनों पिंक सिटी में सही मंच उपलब्ध न होने के कारण वह नुक्कड़ नाटकों में हिस्सा लेने लगे.

छत्तीसगढ़: रायपुर स्थित पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद

Rakesh Singh

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित रावभाटा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार यानि आज एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई. मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा हैं.

अदालत ने राष्ट्रमंडल खेलगांव में लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन का पता लगाने का निर्देश दिया

Bhasha

उच्च न्यायालय ने पिछले साल एक सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था, जिन्हें तय सीमा में रहकर सीडब्ल्यूजीवी से संबंधित आवश्यक सेवा शुल्क के भुगतान को लेकर कार्य करने की अनुमति थी।

रुपया 52 पैसे मजबूत होकर 75.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Bhasha

यह लगातार तीसरा दिन है जब रुपया मजबूत हुआ है। इस दौरान रुपया 80 पैसे मजबूत हुआ है।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोगों को संदेश देने के लिए COVID-19 की कराई जांच

Bhasha

लोगों के बीच कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराने के लिये व्याप्त भय को दूर करने के उद्देश्य से हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस संक्रमण की जांच करवायी. उनकी पार्टी ने इसकी जानकारी दी. चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पड़पोते हैं.

Ganga Saptami 2020 Wishes: गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर प्रियजनों को इन प्यारे हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, SMS, Wallpapers, Quotes के जरिए दें शुभकामनाएं

Anita Ram

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मां गंगा स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थीं, इसलिए इस दिन को गंगा जयंती और गंगा सप्तमी के नाम से जाना जाता है. इस पावन अवसर पर प्रियजनों को इन प्यारे हिंदी वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, एसएमएस, वॉलपेपर्स और कोट्स के जरिए गंगा सप्तमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

संतों की हत्या के विरोध में कम्प्यूटर बाबा ने धूनी रमाई, योगी सरकार पर साधा निशाना

Bhasha

कम्प्यूटर बाबा ने शहर की गोमटगिरि की पहाड़ियों पर बने अपने आश्रम में एक शिष्य के साथ कंडे जलाकर धूनी रमाई। धूनी के पास पालघर और बुलंदशहर में संतों की हत्या के मामलों के खिलाफ अलग-अलग नारे लिखी तख्तियां रखी थीं। वहां तिरंगा झंडा भी लगाया गया।

महाराष्ट्र में स्वास्थ्यकर्मियों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी जाएगी

Bhasha

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव प्रदीप व्यास ने हाल में जारी एक परिपत्र में कहा है कि यह दवाई कोविड-19 के मरीजों और संदिग्ध रोगियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा कर्मियों को दी जाएगी। साथ ही उन लोगों को भी यह दवा दी जाएगी जो संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं।

थियेटर के लिए कुछ बड़ा करने का सपना लिए चले गए इरफान

Bhasha

इरफान को याद करते हुए उनके गुरू और नाट्य निर्देशक डा रवि चतुर्वेदी यह बात कहते हैं।

मेरठ में बिजलीकर्मी की गोली मारकर हत्या

Bhasha

घटना के बाद बाइक सवार दोनों हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्तूरबा अस्पताल की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की जांच एलएनजेपी अस्पताल में की गई और जांच रिपोर्ट मंगलवार रात में आई। छात्रा की हालत स्थिर है और वह घर में पृथक हैं।

इटली में कोरोना का तांडव: संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार, 27,359 की मौत

IANS

इटली में कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के बीच कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित होने वालों का कुल आंकड़ा दो लाख के पार हो गया, जबकि 27 हजार से अधिक लोगों की जान इसके चलते गई है.

लॉकडाउन में फंसे लोग अपने घर लौटने को बेचैन

Bhasha

ऊनी वस्त्रों के व्यापारी बरू ने बताया, ‘'मैं पिछले महीने से नैनीताल में कैद हूं। मैं अपने घर जम्मू जाने के लिए बहुत बेचैन हूं लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी नैनीताल से नहीं निकल पा रहा हूं।’’

सिंगापुर में कोविड-19 के 690 नये मामले, ज्यादातर विदेशी कामगार

Bhasha

मंत्रालय ने बताया कि 690 मामलों मे सिंगापुर के छह नागरिक हैं या स्थायी निवासी हैं जबकि शेष लोग वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं।

कोरोना वायरस के संबंध में ट्वीट को लेकर पत्रकार गिरफ्तार

Bhasha

उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन परिवारों को भी घर में पृथक कर दिया है, जिन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने परिवार के सदस्य से फोन पर बातचीत की थी।

Categories