सिंगापुर में कोविड-19 के 690 नये मामले, ज्यादातर विदेशी कामगार

मंत्रालय ने बताया कि 690 मामलों मे सिंगापुर के छह नागरिक हैं या स्थायी निवासी हैं जबकि शेष लोग वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं।

सिंगापुर, 29 अप्रैल सिंगापुर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 690 नये मामले सामने आये। इसके साथ ही यहां कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 15,641 पहुंच गई, जिनमें ज्यादातर विदेशी कामगार हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 690 मामलों मे सिंगापुर के छह नागरिक हैं या स्थायी निवासी हैं जबकि शेष लोग वर्क परमिट वाले विदेशी नागरिक हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मामलों के बारे में नयी सूचना प्रेस विज्ञप्ति के के जरिये साझा की जाएगी, जो आज रात जारी की जाएगी।

खबरों के मुताबिक ‘डोरमेट्री’ में रहने वाले 3,23,000 प्रवासी कामगारों में अब तक कुल 12,183 लोग संक्रमित हुए हैं।

‘डोरमेट्री’ एक ऐसे बड़े कमरे को कहते हैं, जिनमें ज्यादा संख्या में बिस्तर लगे होते हैं और उसमें रहने वाले लोगों के लिये एक साझा शौचालय होता है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 15,641 हैं।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका