मुख्य समाचार
राजस्थान : मिश्र, गहलोत व पायलट ने इरफान के निधन पर जताया शोक
Bhashaइरफान का बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुर्लभ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे।
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से 1,008 की मौत, कुल मामले बढ़कर 31,787 हुएः स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से रिकार्ड 71 लोगों की मौत हुयी है जबकि मरीजों की संख्या में 1,813 का इजाफा हुआ है।
कोरोना के सिर्फ 0.33 प्रतिशत मरीज वेंटिलेटर पर : हर्षवर्धन
Bhashaडा. हर्षवर्धन ने सामाजिक संगठन ‘लायंस क्लब इंटरनेशनल’ के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में कहा कि देश में कोरोना के सिर्फ 0.33 प्रतिशत मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, 1.5 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है जबकि संक्रमण के लक्षणों की अधिकता वाले 2.34 प्रतिशत मरीजों का सघन चिकित्सा केन्द्र (आईसीयू) में इलाज किया जा रहा है।
मप्र में बृहस्पतिवार से 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी कार्यालय
Bhashaमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जारी एक वीडियो बयान में कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है।
बेटे के पिता बने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
IANSब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी मंगेतर कैरी साइमंड्स ने बेटे के जन्म की घोषणा की है. एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी. बीबीसी के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं. पता चला है कि हाल ही में कोरोना वायरस से ठीक हुए जॉनसन भी लंदन के एक एक अस्पताल में बच्चे के जन्म के समय मौजूद थे.
कोरोना वायरस: विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की वृहद योजना बना रहा है भारत
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
किसानों से अनाज,फल-सब्जियों की बर्बादी रोकने में केन्द्र ने उद्योग जगत से सहयोग मांगा
Bhashaएक सरकारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्योग चैंबर फिक्की के सदस्यों के साथ बैठक में इस मुद्दे को उठाया।
अजब प्रेम की गजब कहानी: मां ने राशन लेने भेजा बाजार, बेटा बहु लेकर लौटा घर, पंडित ने कहा- लॉकडाउन खत्म होने के बाद दूंगा....
Team Latestlyइस समय पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश में एक मां अपने बेटे पर उस वक्त बिफर गई जब वो अपने साथ दुल्हन लेकर पहुंच गया. दरअसल मां को लॉकडाउन के दौरान बेटा बाजार में ग्रोसरी की दूकान पर गया था. लेकिन जब बेटा लौटा तो उसके साथ एक दुल्हन भी थी. जिसके बाद मां का गुस्सा फूट पड़ा और फिर क्या मामला बवाल का रूप धारण कर गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे नील रंग की शर्ट पहने बेटा खड़ा है. उसके ठीक बगल में दुल्हन खड़ी है. वहीं एक कुर्सी पर बुजुर्ग महिला बैठी हैं. जो कि लड़के की मां हैं. अपने बेटे की शादी से नाराज मां कह रही है कि वो दो महीने से घर के बाहर नहीं निकली है. लेकिन आज उन्हें निकलना पड़ा है.
यूजीसी ने नए शैक्षिक सत्र, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के दिशा-निर्देश जारी किया
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को विश्वविद्यालयों से कहा कि नए छात्रों के लिए सितंबर से तथा पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए अगस्त से शैक्षिक सत्र शुरू किया जा सकता है.
दुष्यंत चौटाला ने लोगों का डर दूर करने के लिए खुद कोविड-19 की जांच करायी
Bhashaजननायक जनता पार्टी ने बताया कि हालांकि, चौटाला में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था, फिर भी उन्होंने लोगों को यह संदेश देने के लिये जांच करवायी कि इसमें डरने वाली कोई बात नहीं है ।
कोरोना वायरस: अमेरिकी अर्थव्यस्था पहली तिमाही में 4.8 प्रतिशत घटी
Bhashaकोरोनो वायरस महामारी और उससे जुड़ी पाबंदियों के बीच इस वर्ष पहली तिमाही में अमेरिका का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की तुलना में 4.8 प्रतिशत गिर गया. अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह इसका एक दशक से भी अधिक समय का सबसे बुरा प्रदर्शन है.
फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्ति के मामले में हस्तक्षेप करने से अदालत का इनकार
Bhashaन्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केसरवानी ने नीलम चौहान और अन्य लोगों द्वारा दायर याचिकाओं को निस्तारित करते हुए निर्देश दिया कि बीएड की फर्जी डिग्री या अंकपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने वाले लोग अवैध एवं धोखाधड़ी से नियुक्ति पाने के लाभार्थी बने। इसलिए इस तरह की नियुक्ति शुरुआत से ही शून्य है।
उप्र में कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले, आंकड़ा 2,134 तक पहुंचा, पांच और लोगों की मौत
Bhashaउन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा संक्रमित मामले आगरा से 29 तथा दस फिरोजाबाद, पांच मुजफफरनगर तथा चार लखनऊ से हैं ।
पृथक-वास नियमों के क्रियान्वयन से जुड़े दिल्ली सरकार के तौर-तरीके को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका
Bhashaदरअसल, पिज्जा पहुंचाने वाले एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उसके संपर्क में आये 72 परिवारों में एक को 30 दिन से अधिक समय के लिये पृथक वास में रखा गया है।
पीसीबी के कानूनी सलाहकार रिजवी ने शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका
Bhashaपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका है जिन्होंने अपने यूट्यूब शो पर उनके खिलाफ कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की थी.
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने अपने मेधावी छात्र को याद किया
Bhashaकैंसर की वजह 54 साल की उम्र में उनका मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया।
रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित सहकारी बैंक पर लागू प्रतिबंध छह माह बढ़ाये
Bhashaरिजर्व बैंक ने अक्टूबर 2018 में इस बैंक पर छह माह के लिये प्रतिबंध लागू किये थे। बैंक पर कोई नया कर्ज देने और पुराने कर्ज का नवीनीकरण करने से रोक लगा दी गई। इसके बाद इन प्रतिबंधों को दो बार बढ़ाया जा चुका है। बैंक को उसकी वित्तीय स्थिति में सुधार होने के साथ प्रतिबंधों के तहत ही बैंकिंग कारोबार करने की अनुमति दी गई है।
‘भगोड़ों’ का कर्ज बट्टे खाते में क्यों डाला गया, सच बताएं वित्त मंत्री : कांग्रेस
Bhashaविपक्षी दल ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब उसके एक आरोप को लेकर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार की रात कहा था कि जानबूझकर ऋण नहीं चुकाने वाले लोग पूर्ववर्ती संप्रग सरकार की ‘फोन बैंकिंग’ के लाभकारी हैं और मोदी सरकार उनसे बकाया वसूली के लिए उनके पीछे पड़ी है।
साधु की चिलम से 300 लोगों के संक्रमित होने की खबर झूठी: पीआईबी
IANSलॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहें फैल रही हैं. इससे शासन-प्रशासन के सामने खड़ी होती चुनौती को देखते हुए भारत सरकार का पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) फेक न्यूज के खिलाफ मुहिम चला रहा है.