पीसीबी के कानूनी सलाहकार रिजवी ने शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका है जिन्होंने अपने यूट्यूब शो पर उनके खिलाफ कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की थी.

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Photo Credits: IANS)

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका है जिन्होंने अपने यूट्यूब शो पर उनके खिलाफ कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की थी. लंबे समय से बोर्ड के कानूनी सलाहकार रिजवी ने साफ तौर पर कहा कि वह शोएब के खिलाफ मानहानि और आपराधिक मुकदमा ठोकेंगे.

उन्होंने फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी के पास भी साइबर अपराध कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई है. शोएब पाकिस्तान के विवादित बल्लेबाज उमर अकमल पर लगाये गए प्रतिबंध पर बोल रहे थे. पाकिस्तान बार काउंसिल भी उनके बयान से खफा है.

काउंसिल ने एक बयान में कहा ,‘‘ कानूनी तबके को लेकर बयानबाजी करते समय शोएब अख्तर को एहतियात बरतनी चाहिये.’’ पीसीबी ने भी कहा ,‘‘ शोएब की अनुचित और अपमानजनक थी.

यह भी पढ़ें- शोएब अख्तर के अनुसार इमरान नजीर थे सहवाग से प्रतिभाशाली, मगर इस वजह से भारतीय बल्लेबाज का करियर रहा शानदार

सभ्य समाज में ऐसी नहीं बोली जाती. पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला किया है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Ban बनाम Pak वनडे सीरीज 2026: भारत में लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग तथा स्कोरकार्ड की पूरी जानकारी

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड