Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 3rd T20I Match Scorecard Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कोनोली, सीन एबॉट और एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 199 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद और शादाब खान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 34 रन के स्कोर पर टीम दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद सलामी बल्लेबाज सईम अय्यूब और बाबर आजम ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 103 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 209 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने सबसे ज्यादा 56 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सईम अयूब ने 37 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. सईम अयूब के अलावा बाबर आजम ने नाबाद 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैथ्यू शॉर्ट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन द्वारशुइस ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. बेन द्वारशुइस के अलावा मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुह्नमैन, कैमरून ग्रीन और कूपर कोनोली ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने हैं. पाकिस्तान की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप वापसी करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

पाकिस्तान की बल्लेबाजी: 209/6, 20 ओवर (फखर जमान 10 रन, सईम अयूब 56 रन, सलमान आगा 5 रन, बाबर आजम रन, ख्वाजा नफे 21 रन, शादाब खान 46 रन, मोहम्मद नवाज 5 रन, फहीम अशरफ नाबाद 12 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (बेन द्वारशुइस 2 विकेट, मैथ्यू शॉर्ट 1 विकेट, मैथ्यू कुह्नमैन 1 विकेट, कैमरून ग्रीन 1 विकेट और कूपर कोनोली 1 विकेट).

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.