क्रिकेट

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब तीसरे टी20 मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें:

लाहौर में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AUS 3rd T20I Match Playing)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक.

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम ज़म्पा.

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Pakistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)

दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 198 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, कूपर कोनोली, सीन एबॉट और एडम ज़म्पा ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 199 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद और शादाब खान ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप मजबूत नजर आती है. इस टीम में फखर जमान, सईम अयूब और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ी हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नजरअंदाज किया गया है. शादाब खान को इस सीरीज में मौका दिया गया है. वहीं, शाहीन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2026 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).