मप्र में बृहस्पतिवार से 30 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी कार्यालय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जारी एक वीडियो बयान में कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है।

जमात

भोपाल, 29 अप्रैल मध्य प्रदेश सरकार प्रतिदिन 30 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ बृहस्पतिवार से सचिवालय सहित प्रदेश स्तर के कार्यालयों में कामकाज शुरू करने जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जारी एक वीडियो बयान में कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है और ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है।

चौहान ने कहा, ‘‘लोगों के सहयोग से हम धीरे धीरे स्थिति पर नियंत्रण कर रहे हैं। सभी एहतियात बरतने के साथ हमने सचिवालय और राज्य स्तरीय कार्यालयों में काम फिर से शुरू करने का फैसला किया है। प्रतिदिन 30 प्रतिशत कर्मचारियों की साथ काम शुरू किया जा रहा है ताकि सामान्य स्थिति को वापस लाया जा सके।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ग्रीन जोन (जहां कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला) वाले जिलों में सामान्य आर्थिक गतिविधियां शुरू कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच लाख मजदूरों ने मंगलवार को मनरेगा के तहत काम किया। इसके साथ ही प्रदेश में रोजगार की गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं।

इस बीच, प्रदेश सरकार ने आदेश में कहा है कि उप सचिव और अतिरिक्त निदेशक से ऊपर के सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा निचले स्तर के कर्मचारियों के लिए इस तरह से रोस्टर बनाया जाएगा कि प्रत्येक दिन केवल 30 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय आ सकें।

मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अपने अन्य सभी कार्यालय 22 मार्च से बंद कर दिए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\