राजस्थान : मिश्र, गहलोत व पायलट ने इरफान के निधन पर जताया शोक

इरफान का बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुर्लभ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

जमात

जयपुर, 29 अप्रैल राजस्थान में राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अनेक नेताओं ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

इरफान का बुधवार को मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुर्लभ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

राज्यपाल मिश्र ने इरफान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किसी के दिल पर राज करने वाले फिल्म अभिनेता इरफान खान नैसर्गिक कलाकार थे। उन्होंने कहा कि इरफान कला को जीते थे जिनके निधन से सिने जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान के इस जीवंत कलाकार ने अपनी कला का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया। मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि राजस्थान के निवासी इरफान बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। रंगकर्मी के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ।

गहलोत ने कहा, ‘‘एक अभिनेता के रूप में सिनेमा जगत को दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से प्रदेश को भी एक अपूरणीय क्षति हुई है।’’

उप मुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि खान के निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि इरफान बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने अपने दमदार अभिनय एवं आकर्षक संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इरफान के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि विश्व सिनेमा ने एक प्रतिभावान अभिनेता खो दिया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा सहित अनेक नेताओं ने भी इरफान के निधन पर शोक जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\