राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने अपने मेधावी छात्र को याद किया

कैंसर की वजह 54 साल की उम्र में उनका मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया।

जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) ने अपने मेधावी छात्र रहे अभिनेता इरफान खान को आज भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कैंसर की वजह 54 साल की उम्र में उनका मुंबई के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया।

इसी एनएसडी में निर्देशक मीरा नायर ने तब 20 वर्षीय अभिनेता की प्रतिभा को पहली बार पहचाना था। नायर को अपनी फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ के लिये कलाकारों की तलाश थी। इरफान को फिल्म में एक छोटी भूमिका दी गई थी।

एनएसडी के प्रभारी निदेशक सुरेश शर्मा ने ट्वीट किया, “प्रख्यात अभिनेता (एनएसडी के पूर्व छात्र) इरफान खान के निधन की खबर बेहद स्तब्ध करने वाली है। एनएसडी परिवार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इरफान भाई ने थियेटर के लिये काफी कुछ किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

एक बयान में एनएसडी ने कहा कि नाट्य विद्यालय ने अपना एक “मेधावी” सदस्य खो दिया है।

बयान में कहा गया, “न सिर्फ राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने अपना एक मेधावी सदस्य खो दिया है बल्कि उनका निधन भारतीय कला और सिनेमा के लिये भी एक बड़ा नुकसान है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू