मुख्य समाचार
योगी की श्रमिकों से अपील : लॉकडाउन के नियमों का करें पालन
Bhashaयोगी ने कहा कि प्रदेश के कोरोना से अप्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं किन्तु स्थिति के सामान्य होने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने कामगारों और श्रमिकों से इस स्थिति में धैर्य रखते हुए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की।
कोविड-19 को खत्म करने के लिये केंद्र सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही, लोग सहयोग करें : नड्डा
Bhashaनड्डा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संवाद में यह बात कही ।
कोरोना वायरस का कहर: रूस में 24 घंटे के भीतर COVID-19 के 7,933 मामले, कुल संख्या 114,431 हुई
IANSरूस में 24 घंटों को दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 7,933 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जो एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. देश में संक्रमितों की कुल संख्या 114,431 पहुंच गई है। यह जानकारी कोरोनावायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शुक्रवार को दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या 96 से बढ़कर 1,169 हो गई है, जबकि 13,220 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. पिछले 24 घंटों में इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1,601 है. देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को ने पिछले 24 घंटों में 3,561 नए मामलों की पुष्टि की, जिससे यहां मामलों की कुल संख्या 57,300 हो गई.
दो और सप्ताह के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सुरक्षित क्षेत्रों को मिली कुछ छूट
Bhashaइसके अलावा, इस अवधि में शैक्षणिक संस्थान, थियेटर, मॉल, होटल और बार भी बंद रहेंगे। सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की। हालांकि इस अवधि में उन क्षेत्रों के भीतर लोगों की आवाजाही और विभिन्न व्यापारिक गतिविधियों के लिए कुछ छूट दी गई है जहां कोविड-19 के सीमित मामले या कोई मामला नहीं है।
हरियाणा में कोविड-19 के 18 नये मामले, कुल संख्या बढ़ कर 357 हुई
Bhashaसिरसा जिला के अधिकारियों ने बताया कि दोनों तीर्थयात्री नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा हुजूर साहिब से लौटे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सूरजपुर के तीन अन्य लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Bhashaराज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिले के जाजवल गांव में क्वारंटाइन सेंटर में तीन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस क्वारंटाइन सेंटर में पड़ोसी राज्य झारखंड के प्रवासी मजदूरों को ठहराया गया है।
किसानों को उपज का अधिक मूल्य दिलाने के लिए मंडी अधिनियम में किए गए गई संशोधन : चौहान
Bhashaउन्होंने कहा कि इनके लागू होने से अब किसान अब घर बैठे ही अपनी फसल निजी व्यापारियों को बेच सकेंगे और किसानों को मंडी जाने की बाध्यता नहीं होगी। इसके साथ ही, उनके पास मंडी में जाकर फसल बेचने तथा समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने का विकल्प भी जारी रहेगा।
भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में मजबूती के लिए रक्षात्मक, चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन तेज किया
Bhashaकेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि 2.22 करोड़ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के लिए ऑर्डर दिए गए हैं, जिनमें 1.43 करोड़ का निर्माण घरेलू विनिर्माता करेंगे और शेष का आयात किया जाएगा।
महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 26 लोगों की मौत हुई और 106 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
मप्र में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले, आंकड़ा 2,715 तक पहुंचा, आठ और लोगों की मौत
Bhashaमध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से आठ लोगों मौत हुई है। इनमें इंदौर में चार, खंडवा में दो और उज्जैन एवं शाजापुर में एक- एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 145 हो गई है।
प्रवासियों के लिए जयपुर से पटना तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन
Bhashaउत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' में केवल उन्हीं यात्रियों को अनुमति होगी जिनको राज्य सरकार द्वारा चिन्हित एवं स्क्रीनिंग किया गया है।
मोदी ने देश के उड्डयन क्षेत्र को अधिक दक्ष बनाने की रणनीतियों पर समीक्षा बैठक की
Bhashaप्रधानमंत्री द्वारा भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र को और दक्ष बनाने में मदद कर सकने वाली रणनीतियों की समीक्षा करने के लिये आयोजित एक व्यापक बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह सैन्य मामलों के विभाग के साथ करीबी सहयोग के
प्रवासी मजदूरों के बिहार लौटने की व्यवस्था को लेकर लालू ने नीतीश पर कटाक्ष किया
Bhashaलालू ने ट्वीट कर कहा, ''लॉकडाउन 2.0 (लॉकडाउन का दूसरा चरण) शुरू होने पर आज से 16 रोज़ पहले सरकार से ट्रेन चलाने की माँग थी लेकिन छोटे भाई (नीतीश) टोटल कन्फ़्यूज़िया गए हैं। ना वेंटिलेटर, ना बस, ना रेल, उनका बेमल जोड़तोड़ का रेलमपेल''।
कोरोना के खिलाफ जंग: मुंबई में 751 नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 7625 हुई
Team Latestlyदेश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि महाराष्ट्र सरकार के साथ ही बीएमसी इस महामारी को रोकन लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है. लेकिन दिन प्रतिदिन मामले कम होने की अपेक्षा बढ़ते ही जा रहे हैं. ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में पिछले 24 घंटे में 751 नए मामले दर्ज किए हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर, 24 घंटे में सामने आए 1008 नए केस- राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11506 हुई
Manoj Pandeyदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शुक्रवार शाम तक 35,365 हो गई. कोरोना वायरस के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में हैं. यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार का आंकड़ा पार गया है. ताजा आंकड़ो पर अगर नजर डालें तो 24 घंटो के भीतर महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1008 नए केस सामने आए हैं. वहीं राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11506 हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या सरकार के अब एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है. कोरोना वायरस के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र के मुंबई में हैं. आर्थिक राजधानी मुंबई अब कोरोना वायरस की राजधानी में तब्दील होती जा रही है. मौजूदा समय में यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7625 है. इस वक्त कोरोना वायरस की चपेट में मुंबई का धारावी इलाका भी है जो कि एक एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी के तौर पर जानी जाती है.
कैट करेगी ऑनलाइन मार्केटप्लेस ‘भारतमार्केट’ की शुरुआत
Bhashaकैट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह विनिर्माताओं के लिये लॉजिस्टिक्स से लेकर आपूर्ति श्रृंखला तथा उपभोक्ताओं को घर पर सामान पहुंचाने के लिये विभिन्न प्रौद्योगिकी कंपनियों की क्षमताओं को एकीकृत करेगा।
बंदरगाहों पर फंसे पड़े हैं माल से लदे जहाज, सरकारी आदेश के बावजूद नहीं दी जा रही शुल्क से छूट
Bhashaउद्योग सूत्रों का कहना है कि ढाई लाख से अधिक कंटेनर बंदरगाह प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने की वजह से फंसे पड़े हैं। कोविड- 19 के कारण जारी लॉकडाउन की बीच इन इकाइयों को इस स्थिति से जूझना पड़ा रहा है।
कोविड-19 के खिलाफ सम्पूर्ण जीत के लिये दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाया गया : भाजपा
Bhashaभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिये बढ़ा दिया है लेकिन ग्रीन जोन और आरेंज जोन में रियायत भी दी गई है । कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई हम जीत रहे हैं । हमें कोविड-19 को पूरी तरह से हराना है । ऐसे में जिन क्षेत्रों में छूट दी गई है, वहां भी सामाजिक दूरी और अन्य दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना है । ’’
कोविड-19: कर्नाटक में संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या हुई 589
Bhashaस्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
बाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार
Bhashaबाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है। इन आरोपों के कारण रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ नंवबर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी दावेदारी को नुकसान होने की आशंका है।