मुख्य समाचार
सात राज्यों की 200 और मंडियां ईलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ई-नाम’ से जुड़ी
Bhashaकृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन मंडियों के इस इलेक्ट्रानिक मंच के साथ जुड़ने के बाद देश में कुल ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मंडियों की संख्या 785 तक पहुंच जायेगी।
प्रवासी मजदूरों की झारखंड वापसी शुरू, तेलंगाना और कोटा से तीन विशेष ट्रेनें रवाना
Bhashaउन्होंने इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में मंत्रिमंडल की उपसमिति और पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को वापस लाने की अनुमति दिए जाने के 24 घंटे के अंदर इनकी वापसी का सिलसिला शुरु हो चुका है।
कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में चार और मौत, 82 नये मामले सामने आए
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो और बीकानेर—जोधपुर में एक एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। बसोनी, नागौर की 26 साल की एक महिला बीकानेर के पीबीएम में भर्ती थी जिनका बुधवार को निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। जोधपुर के प्रतापनगर निवासी वायरस संक्रमित एक 27 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।
राजस्थान में अब तक 11.56 लाख प्रवासियों और श्रमिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया
Bhashaअतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग एवं प्रवासी श्रमिक समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष डा. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से विशेष ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को कोटा से एक ट्रेन 1200 विद्यार्थियों को लेकर रांची (झारखंड) तथा दूसरी ट्रेन जयपुर से नागौर में फंसे 1200 श्रमिकों को लेकर पटना (बिहार) रवाना होनी है। शनिवार से निरंतर पांच विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
देश की तीनों सेना मिलकर करेगी खास अंदाज में करेंगी कोरोना योद्धाओं का सम्मान, PM मोदी ने ट्वीट कर कही ये बात
Team Latestlyकोरोना वायरस से इस वक्त पूरा देश युद्ध लड़ रहा है. देश की जनता कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रही है. इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर एक आम इंसान तक शामिल हैं. इसी कड़ी में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने घोषणा किया है कि रविवार को तीनों सेना कोरोना योद्धाओं का सम्मान करेगी. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के ऐलान का पीएम मोदी ने भी स्वागत किया है, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि "मैं सीडीएस द्वारा आज की गई घोषणाओं का स्वागत करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना योद्धाओं के अद्म्य साहस के चलते इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ी है. इस दौरान मरीजों की देखभाल और उनका सफल इलाज किया है. जो अपने आप में बेहद खास हैं. पूरा देश इन कोरोना योद्धाओं और इनके परिवार के शौर्य की गुणगान करता है. इसके बाद पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि हमारी सेना ने देश को हमेशा सुरक्षित रखा है. अब हमारी सेना खुद बेहद खास अंदाज में धन्यवाद देने वाली है.
कोविड-19 : भारत ने रक्षात्मक, चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन तेज किया
Bhashaदुनिया की बहुत बड़ी आबादी को अपनी गिरफ्त में ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक रक्षात्मक एवं चिकित्सा उपकरणों की विश्व भर में बहुत ज्यादा मांग है। साथ ही भारत इन वस्तुओं के लिए विदेशों पर निर्भरता भी कम करना चाहता है।
कोरोना वायरस संकट के बीच मोदी ने विमानन, बिजली क्षेत्र के प्रदर्शन की समीक्षा की
Bhashaमोदी ने बिजली क्षेत्र की समीक्षा करते हुए अर्थव्यवस्था में इसके महत्व को रेखांकित किया। निजी निवेश आकर्षित करने के लिये अनुबंधों के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर भी चर्चा की गयी।
लॉकडाउन में फंसे प्रवासी लोगों की वापसी के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी
Bhashaरेलवे ने सुबह सावधानीपूर्वक एक अभियान में गोपनीयता बरतते हुए अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर पहली ट्रेन की शुरूआत की। यह ट्रेन 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर तेलंगाना में हैदराबाद से झारखंड के हटिया के लिए सुबह साढ़े बजे रवाना हुई।
ई-वाणिज्य कंपनियों ने सभी तरह की वस्तुओं की आपूर्ति की छूट का स्वागत किया
Bhashaकंपनियों ने कहा है कि इससे लाखों छोटे और मध्यम उपक्रमों और व्यापारियों को कारोबार फिर से शुरू करने में मदद भी मिलेगी। उद्योग जगत ने शुक्रवार को यह प्रतिक्रिया दी।
जेल में कोविड-19 संक्रमित कोई मरीज हो तो रिपोर्ट दें: अदालत ने अफसरों से कहा
Bhashaस्वास्थ्य कारणों से जमानत की मांग कर रही 62 वर्षीय एक महिला की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की एक पीठ ने यह निर्देश दिये।
ओडिशा में कोविड-19 के सात नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 149 हुई
Bhashaएक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चार मामले जाजपुर जिले में, दो बोलंगीर जिले में और एक बालासोर में सामने आया।
उद्योग ने लॉकडाउन के प्रभाव से उबरने को प्रोत्साहन पैकेज मांगा
Bhashaउद्योग ने सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी बंद को चार मई से दो सप्ताह तक बढ़ाने और इस दौरान कुछ क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति देने के फैसले का स्वागत किया।
पासवान ने बिहार से खाद्य सुरक्षा कानून, गरीब अन्न योजना लाभार्थी सूची के अंतर को दूर करने को कहा
Bhashaउन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को खाद्यान्न आवंटन के लिये सौंपी गई राज्य की सूची में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लगभग 14.04 लाख लाभार्थी और पीएमजीएवाई के तहत 6.67 लाख लाभार्थी राज्य सूची में अद्यतन नहीं किये गये हैं।
पंजाब में कोरोना वायरस के 105 नये मामले आये सामने , कुल मामले हुए 585
Bhashaराज्य में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 100 से अधिक सत्यापित मामले सामने आये।
कोरोना वायरस: चीन हुबेई प्रांत में आपातकाल प्रतिक्रिया स्तर घटाएगा
Bhashaहुबेई के उप-गवर्नर यांग युनयान ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि प्रांत में कोविड-19 पर नियंत्रण और रोकथाम की दिशा में आपातकालीन स्तर को कम करना एक अहम पड़ाव है लेकिन इसका यह आशय नहीं कि प्रांत ने जोखिम सतर्कता या महामारी के खिलाफ अपने काम की तेजी को कम कर दिया है।
लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए राज्यों से किराया लेगा रेलवे
Bhashaइस संबंध में शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि किराए में शयनयान श्रेणी के टिकट की कीमत, 30 रुपये का सुपरफास्ट शुल्क और प्रति यात्री भोजन तथा पानी के लिए 20 रुपये शामिल होंगे।
लॉकडाउन: वाहन कंपनियां पहली बार किसी महीने में कोई वाहन नहीं बेच पाईं
Bhashaकोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के लिये देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। इसके कारण वाहन कंपनियों का उत्पादन और बिक्री नेटवर्क पूरी तरह से बंद रहा है। इस दौरान कंपनियां केवल कुछ वाहनों का निर्यात ही कर पाईं हैं।
कोरोना वायरस संक्रमित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से दिल्ली सरकार ने किया जवाब तलब
Bhashaदिल्ली सरकार के एक आदेश के अनुसार जिन अस्पतालों को कोविड-19 मरीजों के लिए निर्दिष्ट नहीं किया गया है उनके चिकित्सा निदेशक डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मियों को बेवजह 14 दिन के लिए पृथक-वास में भेज रहे हैं।
नांदेड़ गुरुद्वारे को बंद किया गया, पंजाब में 91 और श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
Bhashaउल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब से लौटे करीब 3,500 श्रद्धालुओं में कम से कम 197 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
योगी की श्रमिकों से अपील : लॉकडाउन के नियमों का करें पालन
Bhashaयोगी ने कहा कि प्रदेश के कोरोना से अप्रभावित क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं किन्तु स्थिति के सामान्य होने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने कामगारों और श्रमिकों से इस स्थिति में धैर्य रखते हुए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की।