कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में चार और मौत, 82 नये मामले सामने आए

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो और बीकानेर—जोधपुर में एक एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। बसोनी, नागौर की 26 साल की एक महिला बीकानेर के पीबीएम में भर्ती थी जिनका बुधवार को निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। जोधपुर के प्रतापनगर निवासी वायरस संक्रमित एक 27 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।

जमात

जयपुर, एक मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मृत्यु हो गयी । इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 62 हो गयी है। इस बीच 82 नये मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 2666 हो गयी है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो और बीकानेर—जोधपुर में एक एक संक्रमित की मौत दर्ज की गयी। बसोनी, नागौर की 26 साल की एक महिला बीकानेर के पीबीएम में भर्ती थी जिनका बुधवार को निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट में वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है। जोधपुर के प्रतापनगर निवासी वायरस संक्रमित एक 27 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई।

वहीं जयपुर में 32 साल के युवक की बुधवार व 62 साल के बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को मौत हुई थी वे भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 62 हो गयी है। अकेले जयपुर में 34 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

वहीं राज्य में शुक्रवार रात तक कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नये मामले आए जिनमें जोधपुर 35,जयपुर में 21, अजमेर में 11, कोटा में सात, चित्तौड़गढ़ में सात और राजसमंद में एक नये मामले भी शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान