जेल में कोविड-19 संक्रमित कोई मरीज हो तो रिपोर्ट दें: अदालत ने अफसरों से कहा

स्वास्थ्य कारणों से जमानत की मांग कर रही 62 वर्षीय एक महिला की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की एक पीठ ने यह निर्देश दिये।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस बारे में रिपोर्ट दें कि क्या तिहाड़ जेल में कोई कोविड-19 संक्रमित मरीज है और क्या वहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो रहा है।

स्वास्थ्य कारणों से जमानत की मांग कर रही 62 वर्षीय एक महिला की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति योगेश खन्ना की एक पीठ ने यह निर्देश दिये।

यह बुजुर्ग महिला अपनी दहेज के लिये अपनी बहू की हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है।

अदालत ने नोटिस जारी करते हुए अधिकारियों से कहा कि वे महिला की अंतरिम जमानत याचिका पर जेल के अस्पताल द्वारा तैयार उसकी नवीनतम स्वास्थ्य रिपोर्ट के साथ जवाब दायर करें।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, “स्थिति रिपोर्ट में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए कि जेल परिसर के अंदर कोई कोविड-19 मरीज है या नहीं तथा क्या जेल में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हो रहा है। अधिकारियों को इस बारे में भी डॉक्टरों की राय लेनी होगी कि क्या वे महिला के इलाज के लिये उसकी किसी और अस्पताल में जांच या इलाज को जरूरी समझते हैं।”

अदालत ने इस मामले में आगे की सुनवाई के लिये आठ मई की तारीख तय की है।

महिला ने अपनी याचिका में कहा था कि वह उच्च रक्तचाप, तनाव और दिल की बीमारी से ग्रस्त है ऐसे में उसके जेल में कोविड-19 संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है जहां सामाजिक दूरी के मानकों का पालन नहीं किया जाता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान