सात राज्यों की 200 और मंडियां ईलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ई-नाम’ से जुड़ी

   कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन मंडियों के इस इलेक्ट्रानिक मंच के साथ जुड़ने के बाद देश में कुल ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मंडियों की संख्या 785 तक पहुंच जायेगी।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कृषि उत्पादों के विपणन के लिए सात राज्यों की 200 और मंडियां (थोक बाजार) इलेक्ट्रॉनिक व्यापार मंच ‘ई-नाम’ से जुड़ गई हैं।

   कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इन मंडियों के इस इलेक्ट्रानिक मंच के साथ जुड़ने के बाद देश में कुल ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मंडियों की संख्या 785 तक पहुंच जायेगी।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस महीने के अंत तक ई-नाम प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाले मंडियों की संख्या लगभग 1,000 होंगी।

वह शुक्रवार को कृषि भवन में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे, जहां सात राज्यों से ई-नाम प्लेटफॉर्म में 200 नई मंडियों को जोड़ा गया था।

ई-नाम प्लेटफॉर्म के साथ आज जुड़़ी 200 मंडियां इस प्रकार हैं: आंध्र प्रदेश (11 मंडियां), गुजरात (25 मंडियां), ओडिशा (16 मंडियां), राजस्थान (94 मंडियां), तमिलनाडु (27 मंडियां), उत्तर प्रदेश (25 मंडियां) और कर्नाटक (02 मंडियां) शामिल हैं।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान