मुख्य समाचार
कर्नाटक मे नशे में झगड़ा होने पर दो व्यक्ति मारे गए
Bhashaपहली घटना में, सोमवार को शराब की बिक्री चालू हो जाने की खुशी में आयोजित की गयी एक पार्टी में करीब तीस साल के एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार है।
बिना दर्शकों के क्रिकेट अजीब होगा लेकिन यह खेल का विशुद्ध रूप: बटलर
Bhashaउन्होंने कहा कि हालांकि इसका यह फायदा होगा कि यह खेल अपने ‘विशुद्ध रूप’ में पहुंच जाएगा जहां खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा को कोई नहीं देखेगा।
पाकिस्तान ने जी-20 देशों से रिण राहत पाने के लिये औपचारिक आवेदन किया
Bhashaपाकिस्तान के आर्थिक मामले मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को सोमवार को इस संबंध में जानकारी देते हुये कहा कि इस बारे में शुक्रवार को जी-20 सदस्य देशों को अलग अलग औपचारिक आग्रह भेज दिया गया है। यह आग्रह इन देशों को जी-20 की कोविड-19 कर्ज भुगतान निलंबन सुविधा के तहत किया गया है।
कोरोना खत्म होने के बाद भारत की बदल सकती है किस्मत, चीन के नुकसान से मिल सकता है फायदा, दूर होगी रोजगार की चिंता
Dinesh Dubeyगुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में 115,131 हेक्टेयर मौजूदा औद्योगिक भूमि भी शामिल है. भारत में निवेश करने की इच्छुक कंपनियों के लिए भूमि सबसे बड़ी बाधाओं में से एक देखी गई है.
राजस्थान : अब आकाशवाणी के जरिए पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे
Bhashaराज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने राजस्थान राज्य शैक्षणिक तथा अनुसंधान परिषद (आरएससीआरटी) को आकाशवाणी पर स्लॉट देने पर सहमति दे दी है। इससे राज्य के बच्चों को शिक्षा सामग्री आकाशवाणी के जरिए उपलब्ध होगी।
अरुणाचल प्रदेश ने फंसे हुए लोगों को वापस लाने के लिए नियुक्त किये नोडल अधिकारी
Bhashaमुख्य सचिव नरेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि ये अधिकारी केंद्र के दिशानिर्देश के बाद फंसे लोगों का सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों के साथ समन्वय करेंगे।
प्रवासी कामगारों ने केरल में प्रदर्शन किया, घर भेजने की मांग की
Bhashaपुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट हुआ था जिसमें कहा गया था कि विरोध प्रदर्शन से घर जाने की राह आसान होगी जिससे कामगार बाहर आने को प्रेरित हुए। उन्होंने बताया कि दो प्रवासी कामगारों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पश्चिम बंगाल: राज्य में COVID-19 के 85 नए केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1344 हुई
Team Latestlyराज्य में COVID-19 के 85 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल मामलों की संख्या 1344 हो गई है. आज 7 लोगों की मौत हुई है जिससे मौतों की संख्या 68 हो गई है.
बंगाल में गैर जरूरी सामान बेचने वाली गिनी-चुनी दुकानें खुलीं
Bhashaराज्य सरकार ने लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को कई रियायतों की घोषणा की थी ताकि आर्थिक गतिविधियां बहाल हो सकें। आवश्यक सामान की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर राज्य में सभी दुकानें 25 मार्च से बंद हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू है।
अदालत ने नेटफ्लिक्स सीरिज ‘हंसमुख’ के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने से किया इनकार
Bhashaन्यायमूर्ति संजीव सचदेव ने वकील आशुतोष दुबे की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें इस सीरीज में वकीलों की छवि धूमिल करने का दावा किया गया था।
ऋषि कपूर के निधन से टूट चुके हैं संजय दत्त, बेटी त्रिशाला दत्त और पत्नी मान्यता दत्त ने संभाला
Akash Jaiswalबॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके परिवार वाले बल्कि उनके सभी करीबी दोस्त और असंख्य फैंस हताश हैं. ऋषि कपूर को अपना बड़ा भाई मानने वाले संजय दत्त भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं.
महानगरों में सबसे महंगा डीजल दिल्ली में, वैट बढ़ने से पेट्रोल 1.67, डीजल 7.10 रुपये/ लीटर महंगा
Bhashaतेल कंपनियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अब दिल्ली में डीजल की नयी कीमत 69.39 रुपये प्रति लीटर होगी जो पहले 62.29 रुपये प्रति लीटर थी।पेट्रोल का भाव 71.26 रुपये लीटर हो गया है।पहले यह 69.59 रुपये प्रति लीटर था।
कोरोना संक्रमित तथा संदिग्धों के लिए राजस्थान के सभी जिलों में बनेंगे ‘केयर सेंटर’
Bhashaराज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए आगे की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी के मद्देनजर आने वाले दिनों में राज्य के सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार 500 या 100 बिस्तरों की क्षमता वाले ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाए जाएंगे।
कोरोना का कहर: देश में 24 घंटे में 3,900 नए मामले दर्ज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 46,433 पहुंची, रिकवरी रेट 27.41 प्रतिशत दर्ज
Nizamuddin Shaikhस्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया के बातचीत में कहा कि देश में कुल 32138 सक्रिय मामले हैं, पिछले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आए हैं जिसके कारण कुल मामलों की संख्या अब 46433 हो गई है, पिछले 24 घंटे में 195 मौतें हुई हैं, जिसके कारण मरने वालों की संख्या 1568 हो चुकी है.
राजनीतिक ट्रोलिंग : भाजपा ने की पुलिस से शिकायत, राकांपा ने कहा कि भूतकाल को याद करो
Bhashaनागपुर के नगर भाजपा अध्यक्ष प्रवीण दटके और अन्य ने सोमवार को पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय को लिखित शिकायत दी।
हरभजन ने अश्विन से कहा, ‘‘मैं तुमसे ईर्ष्या नहीं करता’’
Bhashaअश्विन ने भारतीय टीम में हरभजन की जगह ली और वह अभी आस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के साथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनर हैं। हरभजन ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है लेकिन उन्होंने भारत की तरफ से आखिरी मैच 2016 में खेला था। इस 39 वर्षीय स्पिनर ने 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से आखिरी मैच 2015 में खेला था।
महिला मरीजों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दो अस्पताल किए गए सील
Bhashaमुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुरेश सिंह ने बताया कि जेल रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम की मालकिन स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से शहर के बख्शीपुरा मोहल्ला निवासी आठ माह की गर्भवती महिला इलाज कराने आई थी। महिला को भर्ती करने से पूर्व कोविड-19 की जांच के लिए उसे वापस घर भेजा गया था। उसका नमूना एकत्र कर जांच कराई गयी थी।
एनसीआर में रहने वाले वकीलों को दिल्ली आने-जाने की अनुमति दी जाए: डीएचसीबीए
Bhashaमुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल को लिखे एक पत्र में डीएचसीबीए ने कहा कि यहां स्थित उच्च न्यायालय और जिला अदालतों में वकालत करने वाले तमाम वकील नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहते हैं और वे दिल्ली स्थित अपने कार्यालयों तक नहीं जा पा रहे हैं।
सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवाई, 262 अंक घटकर हुआ बंद, वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट
Bhashaबंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 810 अंक गिरता हुआ कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के बंद के मुकाबले 261.84 अंक यानी 0.83 प्रतिशत घटकर 31,453.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 87.90 अंक यानी 0.95 प्रतिशत गिरकर 9,205.60 अंक पर बंद हुआ।