पश्चिम बंगाल: राज्य में COVID-19 के 85 नए केस आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1344 हुई
राज्य में COVID-19 के 85 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल मामलों की संख्या 1344 हो गई है. आज 7 लोगों की मौत हुई है जिससे मौतों की संख्या 68 हो गई है.
देश में कोरोना (Coronavirus) संक्रमित मरीजों के आंकड़े में बढ़ोतरी जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1344 जो गई है. पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने बताया आज राज्य में COVID-19 के 85 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल मामलों की संख्या 1344 हो गई है. आज 7 लोगों की मौत हुई है जिससे मौतों की संख्या 68 हो गई है. बता दें कि कोरोना के केस बढ़ने के साथ-साथ वैसे पश्चिम बंगाल सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है. राज्य सरकार के कोरोना के केसों को लेकर अपने दावे हैं. वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना से होने वाली मौतों का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.
इन सब के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को मान लिया कि राज्य में कोरोना से जुड़े केसों और मौतों की संख्या को रिकार्ड करने में कहीं गड़बड़ी हुई है. इस वजह से बहुत सारे केस दर्ज नहीं किए जा सके हैं. इस बीच आईएमसीटी) ने राज्य में संक्रमितों के मृत्यु दर पर चिंता जताई है. साथ ही आरोप लगाया कि ममता सरकार ने आईएमसीटी (Inter-Ministerial Central Team) को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए राज्य में सहयोग भी नहीं दिया. अपने राज्य के आंकड़े देखने के लिए यहां क्लिक करें.
यहां देखें ट्वीट-
आईएमसीटी (IMCT) के मुताबिक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों की दर देश में सबसे अधिक है. पश्चिम बंगाल में कोविड-19 पीड़ित 12.8 प्रतिशत मरीज दम तोड़ रहे है. कोरोना संक्रमण के शुरूआती दिनों से ही ममता सरकार पर कोरोना मरीजों की संख्या छिपाने के आरोप लगते रहे है. इसके अलावा राज्य में कोरोना की जांच भी बहुत कम की जा रही है.