एनसीआर में रहने वाले वकीलों को दिल्ली आने-जाने की अनुमति दी जाए: डीएचसीबीए

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल को लिखे एक पत्र में डीएचसीबीए ने कहा कि यहां स्थित उच्च न्यायालय और जिला अदालतों में वकालत करने वाले तमाम वकील नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहते हैं और वे दिल्ली स्थित अपने कार्यालयों तक नहीं जा पा रहे हैं।

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है कि लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रहने वकीलों को सीमा पार कर दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति देने के वास्ते पुलिस को निर्देश दिया जाए।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल को लिखे एक पत्र में डीएचसीबीए ने कहा कि यहां स्थित उच्च न्यायालय और जिला अदालतों में वकालत करने वाले तमाम वकील नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में रहते हैं और वे दिल्ली स्थित अपने कार्यालयों तक नहीं जा पा रहे हैं।

पत्र में डीएचसीबीए अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर के हस्ताक्षर हैं।

इस पत्र में कहा गया है कि वकील दिल्ली स्थित कार्यालयों में रखी फाइलों, दस्तावेजों और पुस्तकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनमें से कई वकीलों के पास अदालती कार्यवाही में शामिल होने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

पत्र में कहा गया है, “लॉकडाउन के दौरान अदालत में हो रही सुनवाई में शामिल होने के लिए और याचिकाकर्ताओं को न्याय प्रक्रिया सुलभ कराने के लिए वकीलों को दिल्ली आने और जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। वकील जिस अदालत या बार एसोसिएशन से संबद्ध हों, वहां से उन्हें वैध पहचान पत्र जारी किए जाएं, जिन्हें प्रस्तुत करने पर वकीलों को आवाजाही की अनुमति दी जाए।”

पत्र में कहा गया कि दिल्ली पुलिस के कर्मियों को ऐसी सुविधाएं दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\