प्रवासी कामगारों ने केरल में प्रदर्शन किया, घर भेजने की मांग की

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट हुआ था जिसमें कहा गया था कि विरोध प्रदर्शन से घर जाने की राह आसान होगी जिससे कामगार बाहर आने को प्रेरित हुए। उन्होंने बताया कि दो प्रवासी कामगारों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जमात

कोझिकोड, पांच मई केरल के मुक्कम में कम से कम 100 प्रवासी कामगारों ने तुरंत गृह राज्य भेजने की व्यवस्था करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर संदेश पोस्ट हुआ था जिसमें कहा गया था कि विरोध प्रदर्शन से घर जाने की राह आसान होगी जिससे कामगार बाहर आने को प्रेरित हुए। उन्होंने बताया कि दो प्रवासी कामगारों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कोडियातूर पंचायत प्रशासन पर खराब खाना देने का भी आरोप लगाया, लेकिन पंचायत ने इससे इनकार किया।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों द्वारा घर जाने की व्यवस्था करने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी अपने शिविरों में चले गए।

उल्लेखनीय है कि कामगारों को लेकर चार विशेष रेलगाड़ियां सोमवार को केरल से रवाना होने वाली थीं लेकिन सरकार से मंजूरी नहीं मिलने पर रद्द कर दी गईं।

हाल में केरल और देश के अन्य हिस्सों में प्रवासी कामगारों द्वारा घर भेजने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए हैं।

केरल से अन्य राज्यों में फंसे हुए कामगारों को भेजने के लिए पिछले हफ्ते से विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\