मुख्य समाचार

Popular Google Doodle Games: गूगल डूडल के मशहूर गेम Hip Hop खेलकर बनाएं अपना खुद का म्यूजिक ट्रैक, लॉकडाउन में घर पर रहने में नहीं होगी बोरियत

Anita Ram

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान गूगल डूडल मशहूर गेम्स की थ्रोबैक सीरीज को लाइव कर रहा है. इसी कड़ी में गूगल ने 7 मई (गुरुवार) को डूडल के मशहूर गेम हिप हॉप को रिलीज किया है. हिप हॉप एक ऐसा मजेदार गेम है, जिसमें आप घर पर रहकर अपना खुद का म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं. इस डूडल को साल 2017 में हिप हॉप के 44वें वर्षगांठ पर समर्पित किया था.

भारत, पाकिस्तान और कतर की यात्रा के लिए रवाना हुए अमेरिका के प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद

Bhasha

अफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद भारत, पाकिस्तान और कतर की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. इसके बाद, वह नयी दिल्ली रवाना होंगे, जहां वह अफगानिस्तान एवं क्षेत्र की स्थायी शांति में भारत की अहम भूमिका पर भारतीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे.

Bois Locker Room: बॉयज लॉकर रूम पर भड़की शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, कहा- अपने बेटों को 'ना' का मतलब सिखाओ 

Akash Jaiswal

सोनम कपूर, स्वरा भास्कर के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ग्रुप को लेकर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि महिलाओं को पहले अपने बच्चों को ये सिखाना चाहिए कि लड़कियों के साथ कैसे बर्ताव करना चाहिए. अपने पोस्ट में उस महिला ने कहा कि उन्हें सहमती और लैंगिक समानता का आर्थ समझाया जाना चाहिए.

कोरोना से जंग: राजस्थान सीमा पूरी तरह से सील, बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से लगी रोक

Manoj Pandey

कोरोना वायरस के चपेट में पूरा भारत है. कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. जिसके कारण कई राज्यों ने लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दे दिया है. इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने राज्य की पूरी सीमा को बंद करने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फैसला लिया है कि प्रदेश की अन्तरराज्यीय सीमाओं से अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से राज्य की सभी अन्तरराज्यीय सीमाओं को सील कर रेगुलेट किया जाएगा. अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जो सरकार के लिए एक गंभीर विषय बन गया है.

संयुक्त अरब अमीरात में COVID-19 के 546 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 15,738

IANS

संयुक्त अरब अमीरात में कोरोनावायरस महामारी के 546 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 15 हजार 738 हो गया है. वहीं, 11 नई मौतों के बाद से कोविड-19 संक्रमण के चलते हुई मौतों का आंकड़ा भी बढ़कर 157 पहुंच गया.

Rabindranath Tagore Jayanti 2020 Wishes & Images: रबींद्रनाथ टैगोर जयंती पर भेजें ये हिंदी GIF Greetings, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, Wallpapers, HD Photos और दें सभी को बधाई

Anita Ram

आज महान बांग्ला कवि, गीतकार, संगीतकार, कहानीकार, नाटककार, चित्रकार, रचनाकार और निबंध लेखक रबींद्रनाथ टैगोर की 159वीं जयंती मनाई जा रही है. इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इन आकर्षक जीआईएफ ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेज, वॉलपेपर्स, एचडी फोटोज, इमेज और विशेज के जरिए बधाई दे सकते हैं.

Happy Buddha Purnima 2020 Messages: बुद्ध पूर्णिमा की दोस्तों-रिश्तेदारों को दें बधाई, भेजें ये प्यारे हिंदी GIF Images, Facebook Greetings, WhatsApp Status, SMS, Quotes और वॉलपेपर्स

Anita Ram

बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों के लिए विशेष माना जाता है. भगवान गौतम बुद्ध जयंती के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तो-रिश्तेदारों को प्यारे हिंदी जीआईएफ इमेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेटस, एसएमएस, कोट्स और वॉलपेपर्स के जरिए बधाई दे सकते हैं.

भ्रष्टाचार के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Bhasha

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ब्यूरो ने मानिक मेहता की शिकायत पर भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस विभाग के निलंबित अधिकारी मुकेश गुप्ता (आईपीएस), उनके पिता और मिक्की मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान न्यासी जयदेव गुप्ता तथा एमजीएम आई इंस्टीट्यूट की निदेशक डाक्टर दीपशिखा अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रवासियों की दुर्दशा को लेकर चिदंबरम ने सरकार पर उठाए सवाल

Bhasha

  उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस महामारी ने हर मंत्री और अधिकारी को निरुत्तर कर दिया है।

मप्र में संक्रमण के 89 नए मामले, आंकड़ा 3,138 पर पहुंचा

Bhasha

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें भोपाल में चार, इंदौर में दो और खंडवा, मंदसौर एवं बुरहानपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 185 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 81 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 40, भोपाल में 20, देवास, खंडवा एवं खरगोन में सात-सात, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार-चार, होशंगाबाद, जबलपुर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

राजस्थान में अन्य राज्यों से अनधिकृत लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सीमाएं सील होंगी : गहलोत

Bhasha

गहलोत ने बुधवार को समीक्षा बैठक में एक बड़ा निर्णय करते हुए कहा कि विगत दिनों में देश के कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देशभर में गत तीन दिन में 10 हजार मामले सामने आए हैं।

न्यायाधीशों को न्यायपालिका की समस्याओं से निपटना होगा : न्यायमूर्ति गुप्ता

Bhasha

न्यायमूर्ति गुप्ता उच्चतम न्यायालय के इतिहास में पहले ऐसे न्यायाधीश बने हैं जिन्हें कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते वीडियो कांफ्रेंस से विदाई दी गयी।

कोविड-19 से संक्रमित पाए गए ओटीए असैन्य कर्मचारी की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव

Bhasha

बयान में कहा गया है, ‘‘यह कर्मचारी ओटीए रसोई में कार्यरत है और उसे रविवार को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’

एनजीटी ने वृंदावन में यमुना रिवरफ्रंट मामले में मथुरा के जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की

Bhasha

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने जिलाधिकारी को 31 अगस्त तक ई-मेल के जरिए रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

अहमदाबाद में निजी अस्पतालों को नहीं खोलने पर लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

Bhasha

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोदी वेसाक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

Bhasha

बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी इस अवसर पर सुबह एक अहम संबोधन देंगे।

तमिलनाडु में सात मई से बढ़ेंगी शराब की कीमतें, विशेष समय-सारिणी के अनुसार बिकेगी शराब

Bhasha

राज्य सरकार ने बुधवार को यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि भारत में निर्मित विदेशी शराब पर आबकारी शुल्क में 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यह आदेश जारी किया जा रहा है।

श्योपुर जिले के हुल्लपुर गांव में लगी भीषण आग, देखते ही देखते 20 घर जलकर हुए खाक

Rakesh Singh

श्योपुर जिले के हुल्लपुर गांव में बुधवार यानि आज देर रात भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लगभग 20 घर जलकर खाक हो गए. खबर के अनुसार यह आग करीब रात 10 बजे लगी. गांव के आसपास न तो फायर ब्रिगेड की व्यवस्था थी न प्रशासन तत्पर दिखा जिसका असर यह हुआ कि यहां तकरीबन 20 घर जलकर खाक हो गए.

अब तक 140 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलीं, 1.35 लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूर मंजिल तक पहुंचाये गये: रेलवे

Bhasha

रेलवे ने कहा कि बुधवार के लिए 42 ट्रेनों की योजना बनायी गयी थी, उसके बाद भी 10 और ट्रेनें चलीं।

हिज्बुल आतंकवादी नायकू की मौत के बाद प्रदर्शन में एक नागरिक की मौत

Bhasha

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Categories