भारत, पाकिस्तान और कतर की यात्रा के लिए रवाना हुए अमेरिका के प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद

अफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद भारत, पाकिस्तान और कतर की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. इसके बाद, वह नयी दिल्ली रवाना होंगे, जहां वह अफगानिस्तान एवं क्षेत्र की स्थायी शांति में भारत की अहम भूमिका पर भारतीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे.

जलमय खलीलजाद (Photo Credits: Getty)

वाशिंगटन, 7 मई: अफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद (Zalmay Khalilzad) भारत, पाकिस्तान (Pakistan) और कतर (Qatar) की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. राजदूत खलीलजाद पहले कतर की राजधानी दोहा जाएंगे, जहां वह अमेरिका-तालिबान (US-Taliban) समझौते के पूर्ण क्रियान्वयन को लेकर दबाव बनाने के लिए तालिबानी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.

इसके बाद, वह नयी दिल्ली रवाना होंगे, जहां वह अफगानिस्तान (Afghanistan) एवं क्षेत्र की स्थायी शांति में भारत की अहम भूमिका पर भारतीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे. भारत के बाद, वह इस्लामाबाद जाएंगे जहां वह पाकिस्तानी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया पर उनसे वार्ता करेंगे.

यह भी पढ़ें: चीन में भारतीय दूतावास ने फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वतन वापसी के लिए संपर्क करने को कहा

मंत्रालय ने कहा, "वह इस यात्रा में अफगानिस्तान में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सभी पक्षों की ओर से सहयोग किए जाने, अफगानिस्तान में वार्ता जल्द आरंभ करने और हिंसा में तत्काल कमी करने में समर्थन के लिए अपील करेंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड