तमिलनाडु में सात मई से बढ़ेंगी शराब की कीमतें, विशेष समय-सारिणी के अनुसार बिकेगी शराब

राज्य सरकार ने बुधवार को यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि भारत में निर्मित विदेशी शराब पर आबकारी शुल्क में 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यह आदेश जारी किया जा रहा है।

जमात

चेन्नई, छह मई तमिलनाडु में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण 40 दिनों से अधिक समय बाद पहली बार शराब की दुकानें खुलेंगी और सात मई से शराब की कीमतों में अधिकतम 20 रुपये की वृद्धि की जाएगी।

राज्य सरकार ने बुधवार को यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि भारत में निर्मित विदेशी शराब पर आबकारी शुल्क में 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद यह आदेश जारी किया जा रहा है।

शराब प्रेमियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार से शराब की बिक्री के लिए ग्राहकों की उम्र के हिसाब से समय स्लॉट की घोषणा की, जो चेन्नई और इसके आसपास के तीन जिलों में लागू नहीं होगा।

इसके अनुसार 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए शराब की बिक्री सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक की जाएगी, 40-50 वर्षीय लोग एक बजे से तीन बजे तक और 40 वर्ष से कम उम्र के लोग तीन बजे से शाम पांच बजे तक शराब खरीद सकेंगे।

उसने बताया कि सामान्य ब्रांड की 180 मिलीलीटर आईएमएफएल की कीमत में दस रुपये तक की बढ़ोतरी होगी जबकि प्रीमियम शराब की कीमत में 20 रुपये तक की वृद्धि होगी।

देश में सोमवार से तीसरे चरण का लॉकडाउन लागू है। हालांकि शराब की बिक्री बहाल करने समेत कुछ रियायतें दी गई हैं।

द्रमुक के नेतृत्व वाले विपक्षी दल ने सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ ही केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए सरकार के इस कदम का विरोध करने का फैसला किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी