मुख्य समाचार

तमिलनाडु सरकार ने शराब की दुकानों को बंद किये जाने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी

Bhasha

उच्च न्यायालय ने इस आधार पर शराब की दुकानों को बंद किये जाने का आदेश दिया था कि यह कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से उल्लंघन है।

कोरोना संकट पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले-भारत सबसे बुरी स्थिति के लिए भी तैयार

IANS

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि हम कोरोनावायरस से बहुत बुरी तरह से प्रभावित अन्य विकसित देशों जैसी स्थिति होने की उम्मीद नहीं करते हैं, फिर भी हमने भारत को सबसे खराब स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रखा है. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए, पूर्वोत्तर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान कोरोनावायरस संकट को दूर करने के लिए शमन प्रयासों पर कहा कि देश में मृत्यु दर लगभग 3.3 प्रतिशत है और कोरोनावायरस रोगियों के ठीक होने की दर 29.9 प्रतिशत तक पहुंच गई है और बहुत अच्छे संकेत हैं.

दिल्ली हिंसा: गिरफ्तार लोगों की सूची सार्वजनिक करने के सिलसिले मे उच्च न्यायालय पहुंची वृंदा करात

Bhasha

याचिका 12 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जा सकती है।

एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में निवेश के काफी अवसर : गडकरी

Bhasha

उन्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि वे प्रस्तावित टाउनशिप, स्मार्ट गांव और इसके आसपास स्थापित होने वाली सुविधाओं में निवेश के लिए आगे आएं।

डब्ल्यूएचओ, संरा की डाक एजेंसी ने चेचक उन्मूलन के 40 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

Bhasha

मई 1980 में 33वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी, ‘‘दुनिया और उसके सारे लोग चेचक से लड़ाई जीत चुके हैं।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी तबियत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का किया खंडन, कहा- मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं, मुझे कोई बीमारी नहीं

Vandana Semwal

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर सभी अफवाहों का खंडन किया है. गृह मंत्री ने एक ट्वीट में लिखा, मेरे स्वास्थ्य के बारे में मनगढ़ंत अफवाहें फैलाई हैं. कई लोगों ने मेरी मृत्यु की दुआ मांगी है. लेकिन में स्वस्थ हूं और मुझे कोई बीमारी नहीं है.

तेलंगाना पुलिस मास्क नियम के उल्लंघन को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करेगी

Bhasha

पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस मास्क उल्लंघन व्यवस्था लागू करने जा रही है।’’

हैदराबाद से पैदल चलकर 29 प्रवासी मजदूर एक माह में झारखंड पहुंचे

Bhasha

एक जत्था पैदल चलकर शानिवार को झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वंदे भारत मिशन: बांग्लादेश के ढाका से 129 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा

Team Latestly

वंदे भारत मिशन के तहत बांग्लादेश के ढाका से 129 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा

विशाखापत्तनम हादसा: चंद्रबाबू की पीएम मोदी से अपील, गैस पीड़ितों की सेहत जांच विशेषज्ञों से कराएं

IANS

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विशाखापत्तनम में एलजी पॉलीमर्स प्लांट से स्टाइरिन गैस के रिसाव से प्रभावित लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों को अनुबंधित करने का आग्रह किया है. तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने मोदी को एक पत्र लिखा, जिसमें गैस रिसाव क कारण लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 1800 सक्रिय मामले

Bhasha

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''आज प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,800 है। कुल 1,399 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं।''

बिजली कानूनी में प्रस्तावित संशोधनों पर अभी रोक लगाएं : पलानीस्वामी ने मोदी से कहा

Bhasha

इन संशोधनों पर पूर्व में की गई अपनी आपत्तियां दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संशोधित विधेयक में राज्य बिजली नियामक आयोग का गठन तय करने की राज्य सरकार की शक्तियां खत्म करने की कोशिश है जो संविधान के संघीय सिद्धांतों के खिलाफ है।

कोविड-19: एम्स के विशेषज्ञों ने अहमदाबाद के डॉक्टरों को दिए दिशा निर्देश

Bhasha

शहर में कोविड-19 के मरीजों की मौत की दर साढ़े छह प्रतिशत है जो कि देश में इस बीमारी से होने वाली मौत की दर 3.3 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।

दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए

Bhasha

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

डायरेक्टर कबीर खान ने खोला राज, कहा-1983 की टीम क्वालीफाइंग के बाद ही लौटने की तैयारी में थी

IANS

फिल्म '83' कबीर खान द्वारा निर्देशित एक खेल ड्रामा फिल्म है जो 1983 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीत की अविश्वसनीय, लेकिन सच्ची कहानी पर आधारित है. भारत के विश्व कप सफर से जुड़े कई दिलचस्प पहलू और तथ्य है. इसमें 1983 की क्रिकेट टीम के बारे में ऐसे ही एक किस्से को हाईलाइट किया गया है.

महाराष्ट्र सरकार ने स्टूडेंट्स को दी राहत, अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए नहीं बढ़ेगी स्कूल की फीस, भुगतान के लिए होंगे विकल्प

Vandana Semwal

महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए स्कूल फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. इसके साथ विभाग ने ये भी कहा कि अभिभावकों को शैक्षणिक वर्ष 2019-20 की बाकी फीस देने और 2020-21 की फीस का भुगतान एक बार में करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुठभेड़: चार इनामी नक्सली ढेर, पुलिस अधिकारी शहीद

Bhasha

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परधौनी गांव के करीब जंगल में शुक्रवार देर रात सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस घटना में मदनवाड़ा थाना के प्रभारी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं।

रमेश भारमल बीएमसी संचालित तिलक अस्पताल के नए डीन नियुक्त

Bhasha

गौरतलब है कि हाल ही में इस अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण से मरे लोगों के वार्ड में रखे शवों के बीच कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इस पर काफी हंगामा हुआ था।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पाकिस्तान ने लॉकडाउन में दी छूट

Bhasha

प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पाकिस्तान शनिवार से विभिन्न कारोबारों को फिर से शुरू करने की अनुमति देकर राष्ट्रव्यापी बंद में चरणबद्ध तरीके से ढील देगा। देश में मार्च के अंत में बंद लागू किया गया था और अब इसकी वजह से आर्थिक संकट को देखते हुए राहत दिये जाने की बात हो रही है।

धोनी जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी : थापा

Bhasha

थापा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नइयिन एफसी की ओर से खेलते हैं और धोनी इस टीम के सह-मालिक है।

Categories