हैदराबाद से पैदल चलकर 29 प्रवासी मजदूर एक माह में झारखंड पहुंचे

एक जत्था पैदल चलकर शानिवार को झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जमात

मेदिनीनगर, नौ मई तेलंगाना के हैदराबाद से 29 प्रवासी मजदूरों का

एक जत्था पैदल चलकर शानिवार को झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मजदूरों के इन जत्थे पर पुलिस की नजर शनिवार को उस समय पड़ी जब वे

मेदिनीनगर के तटवर्ती नदी कोयल सेतु की छांव में बैठे आराम कर रहे थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मजदूरों का उक्त दल तेलंगाना से पैदल ही

सड़क मार्ग से अपने घरों की ओर लौटा है। सभी मजदूर पलामू जिले के पांकी

थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जो तेलांगना में दिहाङी मजदूरी करके आजीविका

चलाते थे।

इन मजदूरों में शामिल 24 वर्षीय दिलीप कुमार ने बताया, ‘‘हम एक

निर्माण कंपनी में काम करते थे और जैसे ही लॉकडाउन की घोषणा हुई

वैसे ही मालिक ने उन्हें काम पर आने से मना कर दिया।’’

मौके पर मौजूद पुलिस उपनिरीक्षक पूजा उरांव ने बताया कि ये मजदूर

पिछले 10 अप्रैल को हैदराबाद से चले थे और आज सुबह यहां पहुंचने के बाद

कोयल नदी के तट पर आराम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सभी मजदूरों को कोविड-19 की जांच के बाद उनके ही इलाके के

के पृथकवास केंद्र में रखने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

\