डब्ल्यूएचओ, संरा की डाक एजेंसी ने चेचक उन्मूलन के 40 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

मई 1980 में 33वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी, ‘‘दुनिया और उसके सारे लोग चेचक से लड़ाई जीत चुके हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र, नौ मई विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र की पोस्टल एजेंसी ने दुनिया से चेचक के उन्मूलन के 40 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इस दौरान डब्ल्यूएचओ ने संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष भारतवंशी अधिकारी अतुल खरे का आभार व्यक्त किया।

मई 1980 में 33वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी, ‘‘दुनिया और उसके सारे लोग चेचक से लड़ाई जीत चुके हैं।’’

डब्ल्यूएचओ के 10 साल तक चले वैश्विक प्रयासों के चलते चेचक का उन्मूलन हुआ था जिसमें दुनियाभर में हजारों स्वास्थ्य कर्मियों ने चेचक को समाप्त करने के लिए 50 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानम घेब्रेयेसस ने कहा, ‘‘जब 1967 में डब्ल्यूएचओ का चेचक उन्मूलन अभियान शुरु हुआ था तब देशों ने डाक टिकटों के माध्यम से जागरुकता लाने का प्रयास किया। उस समय ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बारे में तो किसी ने सोचा भी नहीं था।’’

उन्होंने शुक्रवार को ऑनलाइन डाक टिकट का विमोचन करते हुए कहा, ‘‘मैं इस स्मारक डाक टिकट को संभव बनाने के लिए मेरे मित्र और अभियान संबंधी समर्थन के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव अतुल खरे का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’’

भारत में जन्मे खरे संयुक्त राष्ट्र के डाक प्रशासन का कामकाज भी संभालते हैं।

उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘इन अनिश्चितताओं और चुनौती के समय में मैं संयुक्त राष्ट्र के डाक प्रशासन के रचनात्मक कौशल और प्रभावशाली तरीके से दृश्य रूप में कहानी कहने की, खासतौर पर इस स्मारक डाक टिकट के डिजाइनर सर्जियो बरादात की प्रशंसा करता हूं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

War Lockdown Notice PDF Goes Viral: व्हाट्सएप पर वायरल ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ से मचा हड़कंप, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान