दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब खरीदने के लिए अभी तक करीब 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए हैं।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

ई-टोकन व्यवस्था के तहत ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए एक निर्धारित समय दिया जाता है ताकि शराब के ठेकों के बाहर लोगों की लाइन लगने से भौतिक दूरी के नियमों का उल्लंघन न हो।

यह ई-टोकन पंजीकृत लोगों के मोबाइल फोन पर भेजा जाता है। शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगने और वहां लोगों के भौतिक दूरी के नियमों का पालन न करने के बाद बृहस्पतिवार को नई व्यवस्था शुरू की गई।

दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की करीब 200 दुकानों को खुलने की मंजूरी दी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार ने बृहस्पतिवार शाम से लेकर अब तक लोगों को शराब खरीदने के लिए करीब 4.75 लाख टोकन जारी किए हैं।’’

जो लोग ई-टोकन पाना चाहते हैं, वे वेब लिंक www.qtoken.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं जहां उन्हें निजी जानकारी भरने के बाद शराब खरीदने के लिए निर्धारित समय आवंटित किया जाता है।

ई-टोकन के लिए आवेदन देते समय लोगों को अपने मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारियों के साथ अपने इलाके में शराब की दुकान का पता भरना होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम