धोनी जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी : थापा

थापा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नइयिन एफसी की ओर से खेलते हैं और धोनी इस टीम के सह-मालिक है।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने कहा कि क्रिकेट टीम के पूर्व करिश्माई कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं जो खिलाड़ियों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

थापा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नइयिन एफसी की ओर से खेलते हैं और धोनी इस टीम के सह-मालिक है।

थापा ने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज उनका चहेता क्रिकेटर है।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने शनिवार को थापा का एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘थाला (धोनी) मेरे चहेते क्रिकेटर है, उन्होंने 28 साल बाद भारतीय टीम को विश्व कप दिलवाया। वह अब तक के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ’’

उत्तराखंड का 22 साल का यह खिलाड़ी धोनी की कप्तानी से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह कैप्टन कूल है। मेरी उनसे बातचीत हुई है। वह मैच के दौरान जब भी चेन्नई में होते है तो टीम के लंच (भोजन) में शामिल होते हैं। उनकी अच्छी बात यह है कि वह सभी खिलाड़ियों से बात करते हैं और अपना अनुभव साझा करते हैं।’’

कम उम्र में आईएसएल के सबसे अच्छे मिडफील्डरो में अपना नाम शुमार कर चुके थापा ने कहा, ‘‘ धोनी अपने संघर्ष के दिनों की कहानी साझा करते हैं। खिलाड़ियों के साथ लंच के दौरान अगर कोई उन्हें बुलाता भी है तो वह हमारे साथ बैठ कर बातचीत जारी रखते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम