छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुठभेड़: चार इनामी नक्सली ढेर, पुलिस अधिकारी शहीद

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परधौनी गांव के करीब जंगल में शुक्रवार देर रात सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस घटना में मदनवाड़ा थाना के प्रभारी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं।

जमात

रायपुर, नौ मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को मार गिराया। इस घटना में एक पुलिस उप निरीक्षक भी शहीद हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परधौनी गांव के करीब जंगल में शुक्रवार देर रात सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस घटना में मदनवाड़ा थाना के प्रभारी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग सात बजे मुखबीर से सूचना मिली थी कि परधौनी गांव के करीब सात आठ नक्सली खाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के बाद मदनवाड़ा थाना के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा और कोहका थाना के प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल के लगभग 28 पुलिस कर्मी परधौनी गांव की ओर रवाना हुए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘‘पुलिस दल जब गांव की ओर आगे बढ़ रहा था तब रात लगभग 10 बजे नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 15-20 मिनट तक गोलीबारी होती रही। इस घटना में उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा गोली लगने से घायल हो गए थे तथा कुछ समय बाद वह शहीद हो गए।’’

उन्होंने बताया कि जब नक्सली वहां से फरार हो गए तब घटनास्थल पर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस दल ने घटनास्थल से चार नक्सलियों का शव, एक एके-47 रायफल, एक एसएलआर रायफल और दो 12 बोर बंदूक बरामद की है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कांकेर जिले के निवासी अशोक उर्फ रैनू हुर्रा (35 वर्ष), कृष्णा नरेटी (26 वर्ष), सविता सलामे (25 वर्ष) और दंतेवाड़ा जिले की निवासी परमिला (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि नक्सली अशोक राजनांदगांव-कांकेर बार्डर डिवीजन कमेटी का सदस्य था। प्रशासन ने उसपर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं नक्सली कृष्णा नरेटी एरिया कमेटी का सदस्य था तथा उसके सर पर पांच लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली सविता सलामे मोहला-औधी संयुक्त एलओएस की सदस्य थी तथा उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। वहीं परमिला भी मोहला-औंधी सयुंक्त एलओएस की सदस्य थी और उसपर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुठभेड़ में थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा की शहादत को नमन किया है।

बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि राजनांदगांव के मदनवाड़ा के पास परधौनी गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा जी की शहादत का समाचार दुःखद है।

मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करें। इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम