मुख्य समाचार
गेस रिसाव जैसे हादसों से बचने को एनडीएमए ने उद्योगों को फिर से खोलने के दिशानिर्देश जारी किए
Bhashaसभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे संदेश में एनडीएमए ने कहा कि कई हफ्तों तक लॉकडाउन और उद्योग बंद रहने के कारण ऐसा हो सकता है कि कुछ संचालक पहले से स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन नहीं कर रहे हों।
कोविड-19: विनिर्माण को डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिक इस्तेमाल कर सकती हैं वाहन कंपनियां : ईवाई
Bhashaरिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्वास्थ्य संकट का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा। विशेष रूप से शॉप-फ्लोर में काम करने के तरीके पर।
केबीसी में पहला सवाल आया कोरोना वायरस पर, क्या आप जानते है इसका जवाब?
Team Latestlyपूरी दुनिया में कोरोना वायरस का ऐसा कहर फैला हुआ है. जिसके चलते अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. जबकि अर्थव्यवस्था का हाल बेहाल हो रखा है. ऐसे में KBC में कोरोना को लेकर जो सवाल किया गया उसका जवाब शायद ही किसी को ना मालूम हो.
पूर्वी तटीय रेलवे ने लोगों से रेल की पटरियों पर न चलने का अनुरोध किया
Bhashaएक रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए यात्री ट्रेनें निलंबित हैं लेकिन देशभर में आवश्यक सामान की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियां और पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनें लगातार चल रही हैं।
लापता अमेरिका ठेकेदार हमारे पास नहीं हैः तालिबान
Bhashaदूसरे तालिबानी नेता ने कहा कि तालिबान ने "आधिकारिक और गैर आधिकारिक तौर" पर अमेरिकी अधिकारियों को बताया दिया है कि फ्रेरिच्स उनके कब्जे में नहीं है।
पलायन जारी: दिल्ली से निकले कई प्रवासी मजदूरों को गाजियाबाद में पुलिस ने रोका, यूपी-बिहार के मजदूर बोले- हमारे पास नहीं बची एक भी पाई, किसी तरह हमें पहुंचना होगा घर
Anita Ramराजधानी दिल्ली में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रवासी मजदूर नेशनल हाइवे 8 पर पैदल चलकर अपने घरों की ओर निकले, लेकिन जब वे गाजियाबाद पहुंचे तो वहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया. यूपी-बिहार के इन प्रवासी मजदूरों का कहना है कि उनके पास भोजन या मकान का किराया देने के लिए पैसा नहीं बचा है. हमें किसी तरह घर पहुंचना होगा. हमारे लिए कोई ट्रेन या बस सेवा शुरू नहीं की गई है.
कोरोना वायरस: राजस्थान में एक और मौत, संक्रमण के 33 नये मामले आए सामने
Bhashaइसके अलावा रविवार को संक्रमण के 33 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,741 हो गयी है।
Mother’s Day 2020: शिल्पा शेट्टी ने कहा 'मां शक्ति, गरिमा, नैतिकता और प्रेम का असाधारण उदाहरण है'
IANSआगामी दस मई को मातृ दिवस है और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों की तरह, शिल्पा शेट्टी ने भी इस बारे में बात करने के लिए समय निकाला कि उनके लिए और उनकी बहन शमिता के लिए मां क्या है.अभिनेत्री का कहना है कि 'मां शक्ति, गरिमा, नैतिकता और प्यार' का असाधारण उदाहरण. शिल्पा ने कहा, "मैं भगवान की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस जन्म में यह मां दी है,
गुजरात की श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 30 वर्षीय व्यक्ति पाया गया मृत, जांच जारी
IANSपुलिस ने कहा कि शनिवार की देर शाम गुजरात से लखनऊ आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक व्यक्ति का शव मिला है. व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सीतापुर जिले के निवासी कन्हैया के रूप में हुई है. कन्हैया का भाई सीतापुर से आया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद उसे सौंप दिया जाएगा.
Mothers Day 2020 Greetings: सचिन-सहवाग, युवराज समेत इन खिलाड़ियों ने मदर्स डे पर जाहिर की अपनी भावनाएं
Rakesh Singhखेल जगत में क्रिकेट के भगवान के रूप में विख्यात महान पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर समेत कई कई खिलाड़ियों ने आज मातृ दिवस के शुभअवसर पर पर ट्वीट कर अपने मां के प्रति भावनाएं जाहिर की हैं. बता दें कि हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे का पर्व मनाया जाता है.
कोरोना से जंग: ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत भारतीयों की वतन वापसी, 698 लोगों को लेकर पहुंचा INS जलाश्व, देखें वीडियो
Subhash Yadavकोविड-19 वायरस का कोहराम भारत सहित पूरी दुनिया में जारी है.कोरोना लॉकडाउन के चलते पुरे विश्व में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार वंदे भारत मिशन और ऑपरेशन समुद्र सेतु चला रही है. इसी कड़ी में समुद्र सेतु ऑपरेशन के तहत INS जलाश्व आज मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर सुबह करीब 9 बजे के करीब कोच्चि पोर्ट ट्रस्ट पर पहुंचा. इन लोगों में 400 लोग केरल के रहने वाले हैं.
जेएनयू ने शैक्षणिक कैलेंडर की घोषणा की, परीक्षाएं 31 जुलाई तक होंगी पूरी
Bhashaजेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को कहा कि सभी स्कूलों के डीनों और विशेष केंद्रों अध्यक्षों ने कैलेंडर को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।
शाहरुख खान को डराने वाले को मिलेगा उनसे वीडियो कॉल करने का मौका
IANSशाहरुख खान ने शनिवार को अपने आगामी वेब प्रोडक्शन हॉरर शो 'बेताल' के लॉन्च से पहले लॉकडाउन के बीच लोगों के लिए एक दिलचस्प टास्क की घोषणा की है. वह चाहते हैं कि लोग 'डरावनी' इनडोर फिल्में बनाएं. तीन विजेताओं को सुपरस्टार के साथ वीडियो कॉल पर बात करने का मौका मिलेगा.
मुंबई: कांदिवली इलाके में 3 मंजिला चॉल गिरने से मलबे में दबें कई लोग, 12 लोगों को निकाला गया
IANSमुंबई के कांदिवली इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला चॉल के ढहने से कई लोग दब गए हैं, जिनमें से अब तक कम से कम 12 लोगों को निकाला जा चुका है. अधिकारियों ने इस हादसे की सूचना दी. चॉल का पश्चिमी हिस्सा ढह गया है, सात लोग इसके पूर्वी हिस्से में फंसे हुए थे, जिन्हें राहत दलों द्वारा कटर से लोहे के ग्रिल को काटकर बाहर निकाला गया.
देश में कोविड-19 से मरने वालोंकी संख्या 2,109 हुई, कुल मामले 62,939 पर पहुंचे
Bhashaमंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.50 लाख करोड़ रुपये घटा
Bhashaआलोच्य सप्ताह के दौरान शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गयी।
ओडिशा में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या तीन हुई, 58 नए मामले
Bhashaस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 58 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 352 हो गए हैं।
बीमार जानवरों को ले जाने वाले वाहनों को न रोके महाराष्ट्र सरकार: अदालत
Bhashaन्यायमूर्ति एस सी गुप्ते ने शुक्रवार को दिए अपने आदेश में कहा कि पुलिस प्रशासन इस प्रकार के वाहनों को रोके नहीं।
COVID-19: चीन में कोरोना वायरस के 14 नए मामले आए सामने, कुल मामलों की संख्या 82,901
IANSचीन में शनिवार को कोरोना वायरस महामारी के 14 नए मामले देखने को मिले हैं. नेशनल हेल्थ कमीशन ने इस बात की पुष्टि की है. नेशनल हेल्थ कमीशन ने कहा कि चार विदेशी नागरिकों के कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त होने का संदेह है. मेनलैंड चाइन में शनिवार तक कुल 1 हजार 683 आयातित मामले दर्ज हुए, जिनमें से 1 हजार 568 की रिकवरी के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई.
मालदीव से 698 भारतीयों को लेकर नौसैन्य जहाज कोच्चि पहुंचा
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्री कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के क्रूज टर्मिनल से उतरेंगे।